Whatsapp message Schedule Feature: WhatsApp अपने यूजर्स के बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है। अब कंपनी एक और काम का फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे यूजर्स अपने मैसेज पहले से तय समय पर भेज सकेंगे। बीटा अपडेट के अनुसार, जल्द ही यूजर्स को चैट में मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा मिलेगी। आइए इस नए फीचर को आसान भाषा में समझते हैं।
Whatsapp Message Schedule Feature: WhatsApp में आने वाला शेड्यूल मैसेज फीचर

- नए फीचर की मदद से यूजर कोई भी मैसेज पहले से टाइप करके उसे फ्यूचर की किसी खास तारीख और समय के लिए सेट कर सकेगा।
- जैसे ही तय समय आएगा, मैसेज अपने आप संबंधित व्यक्ति या ग्रुप में भेज दिया जाएगा।
- इसके लिए यूजर को दोबारा ऐप खोलने या कोई अतिरिक्त प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं होगी।
- यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो समय पर शुभकामनाएं या जरूरी जानकारी भेजना चाहते हैं।
- उदाहरण के तौर पर, अगर आप किसी दोस्त को रात 12 बजे जन्मदिन की बधाई देना चाहते हैं, तो आप पहले ही मैसेज लिखकर उसे शेड्यूल कर सकते हैं।
- समय आते ही वह मैसेज अपने आप भेज दिया जाएगा।
WhatsApp Scheduled Messages: कैसे काम करेगा यह फीचर?

- रिपोर्ट्स के अनुसार, जब यूजर मैसेज टाइप करेगा तो उसे एक ऑप्शन मिलेगा, जिसके जरिए वह तारीख और समय चुन सकेगा।
- यहऑप्शन मैसेज भेजने से पहले दिखाई देगा।
- यूजर अपनी सुविधा के अनुसार भविष्य की कोई भी तारीख और समय तय कर सकता है।
- तय समय पूरा होने पर मैसेज अपने आप भेज दिया जाएगा।
- यूजर को रिमाइंडर सेट करने या फोन पर एक्टिव रहने की आवश्यकता नहीं होगी।
- इससे कामकाजी लोगों, छात्रों और बिजनेस यूजर्स को काफी सुविधा मिलेगी।
WhatsApp Spoiler Feature: कहां दिखेंगे शेड्यूल मैसेज ?

- जो भी मैसेज शेड्यूल किए जाएंगे, वे एक अलग सेक्शन में दिखाई देंगे।
- इस सेक्शन को चैट इंफो स्क्रीन से एक्सेस किया जा सकेगा।
- यहां यूजर देख पाएगा कि उसने कितने मैसेज शेड्यूल किए हैं और वे किस तारीख व समय पर भेजे जाने वाले हैं।
- अगर यूजर चाहे तो वह इन मैसेज को एडिट, मैनेज या डिलीट भी कर सकेगा।
- यानी मैसेज भेजने से पहले उस पर पूरा कंट्रोल यूजर के पास रहेगा।
WhatsApps Group Message History Feature: डिलीट करने पर नहीं मिलेगा नोटिफिकेशन
- इस फीचर की एक खास बात यह है कि अगर यूजर तय समय से पहले शेड्यूल किया गया मैसेज हटा देता है, तो सामने वाले व्यक्ति को इसकी कोई सूचना नहीं मिलेगी।
- क्योंकि मैसेज अभी तक भेजा ही नहीं गया होगा, इसलिए रिसीवर को कोई नोटिफिकेशन नहीं जाएगा।
- यह सुविधा उन स्थितियों में उपयोगी हो सकती है जब यूजर अपना मन बदल ले या मैसेज में कोई बदलाव करना चाहे।
पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों में सुविधा

बताया जा रहा है कि यह फीचर व्यक्तिगत चैट और ग्रुप चैट दोनों में उपलब्ध होगा।
यानी आप अपने किसी दोस्त, परिवार के सदस्य या ऑफिस ग्रुप में भी पहले से मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे।
कुल मिलाकर, यह नया फीचर WhatsApp यूजर्स के लिए काफी यूजफुल साबित हो सकता है।
इससे समय की बचत होगी और जरूरी संदेश सही समय पर भेजना आसान हो जाएगा।
आने वाले समय में इसके आधिकारिक लॉन्च की उम्मीद की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




