Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoilers 23 Feb: स्मृति ईरानी के मोस्ट पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में इन दिनों फिर से ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे है. खास तौर पर तुलसी एक बार फिर से चारों तरफ से घिरती हुई नजर आ रही है. तुलसी पूरी तरह से कोशिश में लगी हुई है कि कैसे भी करके वो अपने परिवार को एक कर पाए. लेकिन चाह कर भी वो ऐसा नहीं कर पा रही है. तुलसी बस ये चाहती है कि उसका बेटा गौतम बस कुछ भी कर के शांति निकेतन में वापस आ जाए.
इस बारे में वो शोभा से बात करती है. ऐसे में शोभा कहती है कि मैं जाती हूं गौतम के पास और उससे बात करूंगी और समझाऊंगी. उसके बाद शोभा गौतम से मिलने जाती है और उसे समझाने की कोशिश करती है. तो वहीं दूसरी तरफ वृंदा अपने ससुर मिहिर को एक्सरसाइज करवाने के लिए आती है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: वृंदा से मिहिर हुआ इंप्रेस

इस दौरान अंगद को फोन पर मिहिर कहता है कि तुम बहुत लकी हो कि ऐसी पत्नी मिली है. उसके बाद वृंदा से मिहिर पूछता है कि उसके सास-ससुर उसकी मदद नहीं करते. ऐसे में वो कहती है कि उन्होंने मुझे नहीं अपनाया. इसके बाद मिहिर थोड़ा शकी अंदाज में पूछता है कि क्यों नहीं अपनाया तो वृंदा ने कहा कि इसका जवाब तो मुझे आज तक नहीं मिला.
KSBKBT Upcoming Episode: अजय और परी की बढ़ी नजदीकियां

वहीं, अगर दूसरी ओर बात करें एक तो अजय और परी की नजदीकियां बढ़ चुकी हैं. तुलसी इस बात को समझ जाती है और जल्द ही तुलसी अब एक बार फिर से परी और अजय की शादी करवाएगी. लेकिन मुन्नी अपनी सगाई राहुल से तोड़ती दिखाई देगा.
KSBKBT Spoiler Alert: मुन्नी तोड़ देती है सगाई

दरअसल, ऋतिक से मुन्नी बात कर रही होती है. राहुल इस बीच वहां पहुंचता है और दोनों की बातें सुनता है. उसके बाद वो मुन्नी को धमकाता है कि ऋतिक से बात ना करे और उससे दूर रहे. ऐसे में मुन्नी उससे कहती है कि जब आपको मुझपर भरोसा ही नहीं है तो ऐसा रिश्ता मुझे नहीं चाहिए. उसके बाद वो सगाई की अंगूठी निकालकर राहुल को दे देती है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoilers 23 Feb: मीहिर के सामने आएगा कौन सा राज?

इसके बाद मुन्नी जाकर ऋतिक से मिलती है. ऋतिक उसे बोलता है कि क्यों सगाई तोड़ी, तो मुन्नी कहती है कि वो ऐसी शादी चाहती है, जिसमें भरोसा हो ना कि छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई हो. इसी बीच नॉयना बैठकर अपनी बहन से बात कर रही होती है और कहती है कि जो सच्चाई मैंने छह साल से छिपा कर रखी थी. इतने में मिहिर वहां आ जाता है और कहता है कि कौन सी बात छुपाई मुझसे. ऐसे में अब ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या मीहिर वो बात जानने में कामयाब हो पाएगा जो उससे सालों से छिपी है या नहीं?
Read More: O Romeo अपना बजट निकालने में भी रही नाकाम, क्या बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होगी फिल्म?


Download Android App
Download iOS App




