पिछले कुछ दिनों से विराट और अनुष्का के शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। इन खबरों को अभी तक अफवाह बताया जा रहा है। लेकिन अब अनुष्का के इटली रवाना होने से यह खबरें सच साबित होने लगी हैं। सूत्रों की मानें तो अनुष्का अपने परिवार के साथ कई भारी भरकम बैग और अपने फैमिली पंडित के साथ रवाना हुई हैं।
वहीं अनुष्का के पिता ने वर्सोवा में उनके कुछ खास पड़ोसियों को इटली शादी में आने का न्यौता भी दिया है, लेकिन उनसे गुजारिश की है कि इस बात की भनक मीडिया को न लगे। दूसरी तरफ पिछले महीने क्रिकेटर विराट कोहली का श्रीलंका दौरे पर न जाना और व्यक्तिगत छुट्टी लेना इस बात को और बल देता है। इतना ही नहीं विराट कोहली के बचपन के कोच राज कुमार शर्मा ने भी छुट्टी की अर्जी दी है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



