श्रीदेवी के निधन के बाद बॉलीवुड को काफी बड़ा झटका लगा है। इस दुख की घड़ी में पूरा बॉलीवुड श्रीदेवी के परिवार के साथ एकजुट होकर खड़ा है। हाल ही में अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ श्रीदेवी के घर पहुंची और घर वालो से मुलाकात कर सांत्वना दी। 

बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी में श्रीदेवी ने काफी मस्ती की थी। 28 फरवरी को श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था। जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने पहुंचकर इस सुपरस्टार को श्रद्धांजलि दी थी।
श्रीदेवी की अस्थियां बोनी कपूर ने रामेश्वरम में विसर्जित कर दी है। कुछ देर पहले ही विसर्जन की तस्वीर सामने आई हैं जिसमें बोनी अपनी दोनों बेटियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। रामेश्वरम में पूरे रीति-रिवाज के साथ समंदर में अस्थियों को प्रवाहित किया गया।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App






