देश में विकास की जगह केवल ‘बकवास‘ – तेजस्वी यादव

Summary :

NULL

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और किसान के मुद्दे को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि विकास की जगह बकवास करने वाली सरकार को सबक सिखाने के लिए युवाओं को आंदोलन करना होगा।

तेजस्वी यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘युवा बेरोजगार है। किसान आत्महत्या कर रहा है। मजदूर परेशान है। महंगाई चरम पर है। लुटेरे देश का सफ़द धन लेकर विदेश भगा दिए जा रहे है। जनादेश की सरेआम लूट हो रही है। विकास की जगह बकवास हो रहा है। युवाओं को पहल कर आंदोलन करना होगा। झूठे और जुमलेबाज़ों को सबक़ सिखाना होगा।’

उल्लेखनीय है कि अररिया लोकसभा उप चुनाव के लिए महागठबंधन प्रत्याशी सरफराज आलम के पक्ष में चुनाव प्रचार को लेकर तेजस्वी आज अररिया में हैं।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team