पिछले साल तेजी से अपने पैर पसार चुका कोरोना वायरस एक बार फिर कोहराम मचा रहा है। जिसके बाद से लोग एक बार फिर से घर में रहने को मजबूर हो गए हैं। ऐसे में अब दोबारा घर में रह रहे सेलेब्स को पिछले साल बिताए कुछ हसीन लम्हों की याद आ रही है। दरअसल साल 2020 में लॉकडाउन की वजह से लोगों को कई महीनों तक घर में रहना पड़ा था। इस दौरान सभी सेलेब्स भी अपने घरों के अंदर कैद थे।

वहीं कुछ सेलेब्स ने तो लॉकडाउन का जमकर फायदा भी उठाया और इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का आता है। जिन्होंने लॉकडाउन के समय खूब मस्ती की है। ऐसा हम नहीं कह रहते बल्कि अनुष्का शर्मा की हालिया वीडियो इस बात का सबूत है। जी हां अनुष्का ने पिछले साल लॉकडाउन की कुछ पुरानी यादों ताजा किया है और उन दिनों बिताए लम्हों का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
दरअसल अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को याद करते हुए उनके साथ स्पेंड किए क्वालिटी टाइम को याद करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा,पिछले साल के कुछ खास बेहतरीन पल। वीडियो में देखा जा सकता है ये कपल अपने पेट ड्यूट और स्ट्रीट डॉग्स के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें,अनुष्का शर्मा को डॉग्स से काफी ज्यादा लगाव है,इसलिए तो अदाकारा अक्सर डॉग्स के साथ अपनी क्यूट-क्यूट तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। यही नहीं अनुष्का को जब कभी टाइम मिलता है वो स्ट्रीट डॉग्स की सुरक्षा को लेकर आवाज भी उठाती हैं।

इस साल जनवरी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली माता-पिता बने। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया था। अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करके वामिका का नाम सभी को बताया था।

काम की बात करें तो एक ओर जहां विराट कोहली आईपीएल में बीजी चल रहे हैं। तो वहीं, अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत ‘काला’ फिल्म का निर्माण कर रही हैं, जिसका निर्देशन बुलबुल फिल्म की डायरेक्टर अनविता दत्त करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



