विराट कोहली के साथ शादी रचाते ही अनुष्का शर्मा की तरक्की हो गई है। तरक्की इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब वह साइंटिस्ट बन गई हैं। इसका खुलासा शाहरुख खान ने इशारों में किया है।
दरअसल, नये साल के आगमन के साथ ही शाहरुख खान अपनी और आनंद एल राय की आगामी फिल्म के शीर्षक की घोषणा कर रहे हैं, जिसकी जानकारी देते हुए उन्होंने अनुष्का शर्मा की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखते हैं कि थैंक्स माय साइंटिस्ट। इससे पता चलता है कि अनुष्का उनकी फिल्म में साइंटिस्ट का किरदार निभा रही हैं।
वह विराट कोहली के साथ साउथ अफ्रीका में नये साल का जश्न मना रही हैं और वहां से लौटते ही वह शाहरुख की इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



