बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस कही जाने वाली अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर खुद के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई देखी जा रही हैं। जहां एक्ट्रेस इस वक़्त अपना सारा टाइम अपनी बेटी और अपने पति के साथ बिता रही है। इसी के साथ अनुष्का वैसे तो सोशल मीडिया से थोड़ी दुरी ही बनाकर रहती है। बावजूद इसके एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस को लेकर एक और खबर इस वक़्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
दरअसल अनुष्का शर्मा को लेकर अब यह खबर सामने आ रही हैं की अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा इस वक्त सेकेंड ट्राइमेस्टर में हैं। माना जा रहा है कि वह पिछली बार की तरह इस बार भी प्रेग्नेंसी के लास्ट फेज में इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर करें।
अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें इस वजह से भी उड़ रही हैं, क्योंकि कुछ समय पहले एक्ट्रेस को अपने पति विराट कोहली के साथ मुंबई के एक मैटरनिटी क्लीनिक में देखा गया था। कहा जा रहा है कि उस वक्त अनुष्का और विराट ने पैपराजी को तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट न करने की गुजारिश की थी। यही नहीं, बीते कुछ दिनों से अनुष्का शर्मा मीडिया लाइमलाइट से भी दूर है
बता दे की अनुष्का और विराट ने जनवरी 2021 में अपनी पहली बेटी वामिका का स्वागत किया था। जहां कपल ने अभी तक अपनी का फेस दुनिया को नहीं दिखाया हैं। विराट और अनुष्का अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखता है। कपल की बेटी अब ढाई साल की हो गई है, लेकिन अभी तक दोनों ने अपनी बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया है।
वही एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करे तो अनुष्का शर्मा पांच साल बाद फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ के साथ कमबैक करने वाली हैं। इस फिल्म में वह इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका में दिखेंगी। जिसकी शूटिंग भी एक्ट्रेस ने कम्प्लीट कर ली हैं। बता दे की ये फिल्म इंडियन क्रिकेट वूमेन टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक पर बेस्ड हैं। जिसके लिए अनुष्का शर्मा ने काफी ज्यादा मेहनत भी की हैं।


Download Android App
Download iOS App







