बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म के साथ अभिनेत्री लगभग 5 साल बाद फिल्मी दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। इससे पहले उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ देखा गया था।
फिल्मी पर्दे पर वापसी करने को लेकर एक्ट्रेस काफी सुर्खिया बटोर रही हैं। हालांकि इसी बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों से खलबली मचा दी है। अनुष्का की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसे देखने के बाद एक बार फिर उनके फैंस उनकी बोल्डनेस के दीवाने हो गए हैं।
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो बेहद हॉट और सिज्जलिंग फोटो पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह ऑरेंज कलर के स्विमसूट पहने दिखाई दे रही हैं और साथ में उन्होने हैट लगा रखी है। जो बेहद प्यारी लग रही है। अपने इस नए लुक में वो एकदम अलग दिख रही है।
अभिनेत्री ने जो तस्वीरें शेयर की है उनमें से पहली तस्वीर में वह कैमरे के पास आकर झुकते हुए पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह दूर खड़ी हो मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, ‘अपनी खुद की फोटो लेने का नतीजा’ साथ में पाम ट्री और सन इमोजी ऐड किया है।
बता दें कि अनुष्का जल्द ही फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। झूलन गोस्वामी को सबसे महान भारतीय महिला क्रिकेटरों में से एक माना जाता है, जिनके पास एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड भी है। सुशांत दास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी तक रिलीज डेट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Download Android App
Download iOS App






