मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान का नाम लगातार एक हसीना से जुड़ता रहा है। अरबाज और जॉर्जिया की नज़दीकियां किसी से छिपी नहीं है। अक्सर ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। अरबाज और जॉर्जिया एक दूसरे की खुशियों में, तकलीफों में अक्सर साथ नज़र आते हैं। वहीं क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी इन्हे मीडिया अक्सर स्पोट कर ही लेता है।

वहीं इन दिनों इनकी शादी की खबरें भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई जिनके मुताबिक कहा गया कि ये रूमर्ड कपल जल्द ही शादी कर सकता है। लेकिन अब जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक तो मामला कुछ और ही है। दरअसल, अब इनके रिश्ते को लेकर एक बड़ा ही शॉकिंग खुलासा हुआ है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में फिलहाल ये दावा किया जा रहा है कि अरबाज और जॉर्जिया का ब्रेकअप हो गया। आपको बता दें, ये सब जॉर्जिया के एक स्टेटमेंट के बाद हुआ। दरअसल, जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अरबाज खान और उनके साथ अपने रिश्ते पर बात की।

इसी दौरान उन्होंने बताया कि अरबाज और वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इतना ही नहीं, जॉर्जिया ने तो ये भी कहा कि दोनों के बीच शादी जैसा कुछ नहीं है। जॉर्जिया की मानें तो लॉकडाउन के बाद उनके रिश्ते में काफी बदलाव आ गए हैं। जॉर्जिया ने कहा, ‘जैसे की मैंने बताया कि मैं और अरबाज सिर्फ अच्छे दोस्त हैं लेकिन जब बात शादी की आती है तो सच बताऊं हमारा शादी करने का कोई फ्लान नहीं है। लॉकडाउन ने हमें ऐसा सोचने को मजबूर किया है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘सच में लॉकडाउन लोगों को या तो पास लेकर आया या फिर उन्हें अलग कर दिया।’ अब जॉर्जिया के इस बयान के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी इन दोनों ने अपने बीच कड़वाहट नहीं आने दी।


Download Android App
Download iOS App



