देश में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है एक ऐसा ही मामला हैदराबाद से सामने आया है जहां पर दसवीं छात्र के कथित तौर से उसके पांच सहपाठियों ने सामूहिक रूप से बलात्कार कर लिया । इतना ही नहीं आरोपियो ने इसका वीडियो बनाकार पीड़िता को ब्लैकमैल भी किया। पुलिस के मुताबिक यह वारदात अगस्त में घटित हुई थी। यह घटना इस महीने इसलिए सामने आई क्योंकि पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पांच आरोपिया ने महिला के साथ किया दुष्कर्म


मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन पर वारदात को रिकॉर्ड किया और धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वे वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे। वारदात के दस दिन बाद उन्होंने ब्लैकमेल कर छात्रा के साथ दोबारा दुष्कर्म किया।
आरोपियों ने वीडियो बनाकार पीड़िता को किया परेशान
आरोपियों ने कथित तौर पर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और जब माता-पिता को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम के तहत सभी पर केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



