बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान और विवेक ओबरॉय के विवादों के बारे में सभी जानते हैं। दोनों में 36 का आंकड़ा है और ये दोनों कई सालों से एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। हालांकि, इन सारी चीजों के बाबजूद अरबाज खान ने अपने भाईजान के दुश्मन नं 1 विवेक ओबरॉय के साथ हाथ मिला लिया है। खबर है कि दोनों एक साथ काम करने जा रहे हैं।

जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। अरबाज खान और विवेक ओबरॉय ‘रोजी- द सैफरन चैप्टर’ नाम की हॉरर फिल्म में एक साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण विवेक ओबरॉय ही कर रहे हैं और इसमें वो लीड किरदार भी अदा करेंगे।

फिल्म ‘रोजी- द सैफरन चैप्टर’ एक रियल लाइफ कहानी पर बेस्ड फिल्म होगी, जिसमें श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी मुख्य किरदार निभाती दिखेंगी। पलक तिवारी की यह डेब्यू फिल्म है। इससे पहले उन्होंने कोई फिल्म नहीं की है।

फिल्म की निर्माता प्रेरणा अरोरा ने मीडिया से बात करते हुए बताया है, ‘मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म में अरबाज खान की एंट्री हुई है। वो कमाल के निर्माता और निर्देशक हैं। हम इस फिल्म को शुरू करने के लिए काफी उत्साहित हैं और अरबाज खान के आने के बाद यह उत्साह काफी बढ़ गया है।’

फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए प्रेरणा ने बताया है, ‘रोजी की कहानी एक 18 साल की लड़की की है, जो अचानक से गायब हो जाती है। यह एक सैफरन नाम के कॉल सेंटर की असली कहानी है। फिल्म इसी लड़की के गायब होने की कहानी है। यह लड़की कभी थी ही नहीं या इसका मर्डर हो गया है या फिर ये अचानक कहीं गायब हो गई है ? फिल्म इन सवालों के जवाब तलाशती नजर आएगी।


Download Android App
Download iOS App



