ज़ी टीवी का Zee5 अपने कई पॉपुलर शोज के सीक्वल यानि दूसरा सीजन लेकर लौट रहा है। जल्द ही कुबूल है 2.0 और जमाई राजा 3.0 की Zee5 पर वापसी होने वाली है। कुबूल है 2.0 में फिर एक बार असद और जोया को रोमांस और हटके अंदाज देखने मिलेगा।

‘कुबूल है’ के डिजिटल सीक्वल में नजर आने को तैयार हैं। टीवी धारावाहिक एक वेब सीरीज के रूप में 10 एपिसोड के साथ आने वाला है। करण का कहना है कि जब शो आठ साल पहले शुरू हुआ था, जिसने स्टेरियोटाइप को तोड़ा था। यह एक बार फिर से चर्चा में आने के लिए तैयार है।

इस बारे में बात करते हुए करण ने कहा, “क़ुबूल है ने आठ साल पहले रूढ़िवादिता को तोड़ने में मदद की थी और एक बार फिर इसके बनने की बातचीत शुरू होगी। कहानी की पृष्ठभूमि मुख्य जोड़ी के इर्द-गिर्द केंद्रित होगी। इस बार असद और ज़ोया के लिए दांव बहुत अधिक हैं, और यह पैमाना अंतर्राष्ट्रीय है। लेकिन शो में असद और ज़ोया अपनी पुरानी विरासत को बनाए रखने के लिए पुरानी सीरीजी की कई बारीकियों को ध्यान में रखा जाएगा।

आपको बता दें, इन दोनों शोज का वेब सीरीज वर्जन टीवी के सास बहु और संस्कारों की दुनिया से थोड़ा अलग होगा। इस बार वेब सीरीज में इनका हॉट रोमांस और काफी ज्यादा एडवांस कहानी दर्शकों को देखने मिलने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



