ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के अलावा जो नाम बार- बार सामने आ रहा है वो है अरबाज मर्चेंट का। ये दोनों 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में हैं। इस बीच अरबाज के पिता असलम मर्चेंट ने पहली बार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी हैं। मीडिया से बात करते हुए असलम ने कहा कि उनके बेटे और आर्यन पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं और वे बेकसूर हैं।

असलम मर्चेट ने उनके बेटे पर लगे सभी आरोपों का निराधार बताया और कहा कि “ये सभी आरोप निराधार हैं। इसकी जांच की जा रही है इसलिए अभी से कुछ कहना बहुत जल्दबाजी होगा। एनसीबी काफी सहयोग कर रही है और उनके बच्चों के साथ अच्छे पेश आ रही है। एक वकील होने के नाते मुझे कानून पर पूरा भरोसा है। सच्चाई की जीत होगी और वो इस केस से बेदाग और निर्दोष निकलेंगे।”

जब उनसे पूछा गया कि अरबाज के पास से ड्रग्स मिली हैं, तो इस पर असलम ने कहा कि “जो कुछ भी मिला, वो जहाज के अंदर मिला है वो तो जहाज के अंदर एंट्री भी नहीं कर पाए थे। वो गेस्ट के तौर पर गए थे।”

एनसीबी ने कोर्ट में दावा किया था कि आर्यन और उनके सहआरोपियों की व्हाट्सएप चैट से कुछ लीड्स मिले हैं। इस पर असलम ने कहा कि इस “उनकी व्हाट्सएप चैट में ड्र्ग्स को लेकर कोई बात नहीं है। वो तो वहां जाने के लिए तैयार भी नहीं थे, आखिरी वक्त में ही उन्होंने वहां जाने का फैसला लिया। उसने सुबह मेरे साथ नाश्ता किया और रात का डिनर भी मेरे साथ ही करने वाला था।”


Download Android App
Download iOS App



