मोतिहारी : आज भाजपा जिला कार्यालय में बिहार भाजपा के भीष्म पितामह के नाम से विख्यात कैलाशपति मिश्र की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उक्त अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कहा कि कैलाशपति मिश्र एक महान संगठनकर्ता थे। उन्होंने पार्टी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जीवन भर समाज के विकास की चिंता की।
उनकी प्रेरणा से भाजपा आगे बढ़ती गई और उन्होंने राजनीतिक स्तर पर एक समृद्ध पीढ़ी तैयार की। उक्त अवसर पर मार्तण्डे नारायण सिंह, लालबाबू प्रसाद, बसंत मिश्रा, पंकज सिन्हा, कामेश्वर चौरसिया, पवन कुमार सिंह, उज्ज्वल कुमार, जलालुद्दीन राय, विंदेश्वर पूरी, अनीश कुमार, जावेद आलम, शिवम वर्मा एवं सौरभ तिवारी सहित अन्य लोग शामिल थे। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने जारी विज्ञप्ति ले माध्यम से दी।


Download Android App
Download iOS App



