अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फिल्म
हड्डी से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। एक्टर का लुक इस समय सबसे ज्यादा
सुर्खियां बटोर रहा है। नवाज का मेकओवर देखकर हर कोई दंग रह गया है क्योंकि अपने
नए लुक में वह बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे।
सबसे मजेदार बात तो यह है कि लोग नवाज के नए लुक को देखकर उन्हें अर्चना पूरन
सिंह से कंपेयर कर रहे हैं। अपने लुक का मोशन पोस्टर नवाज ने इंस्टाग्राम पर शेयर
किया है, जिस पर ज्यादातर कमेंट्स
में उनकी तुलना अर्चना पूरन सिंह से की गई है। ऐसे में अब नवाज से कंपेयर करने पर
अर्चना का रिएक्शन सामने आया है।
अर्चना पूरन सिंह खुद पर किए हर मजाक को स्पोर्टली लेती हैं। यह बात कपिल
शर्मा के शो पर भी देखी जा चुकी है। ऐसे में जब उनसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लुक
को लोगों के उनके जैसा बताने पर सवाल किया गया तो अर्चना ने बताया, “हेयरस्टाइल है
जिसकी वजह से लोग मेरी उनसे तुलना कर रहे हैं। मैं कपिल शर्मा शो की शुरुआत में इस
साइड पार्टिंग वाले लुक में दिखाई देती थी।”
वहीं जब उनसे से पूछा गया कि वह अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग अपने कम्पेरिजन
के बारे में वह कैसा फील कर रही हैं? इस पर अर्चना ने तुरंत
जवाब देते हुए कहा, “मैं बस इतना कह सकती हूं कि नवाज से तुलना होना बड़ा
कॉम्प्लिमेंट है।” अर्चना ने इस बार भी अपने जवाब से बता दिया है
कि वह हर चीज को बहुत ही समझदारी के साथ हैंडल करती हैं।
दरअसल, हड्डी के मोशन पोस्टर में नवाज एक गाउन पहने
हुए स्टाइल में नजर आ रहे हैं। उनके पास एक लोहे की छड़ भी रखी हुई है। रॉड के साथ
उनके हाथ पर खून दिख रहा है। फिल्म की शूटिंग जारी है। ये क्राइम ड्रामा फिल्म
2023 में रिलीज होगी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार का नाम भी हड्डी
ही होगा।


Download Android App
Download iOS App






