चार्टेड प्लेन से पिथौरागढ़ पहुंचे अर्जुन

Summary :

NULL

 अर्जुन कपूर की फिल्म संदीप और पिंकी फरार की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें अर्जुन हरियाणवी पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। शूटिंग पिथौरागढ़ में हो रही है जहां पहुंचने के लिए उन्होंने चार्टेड प्लेन का इस्तेमाल किया। यहां फिल्म का पहला शेड्यूल लिंक रोड पर एक कपड़े की दुकान में होगा।

इस शूटिंग के लिए करीब 150 लोगों की टीम पिछले तीन दिनों से वहां के होटलों में रहकर आसपास के इलाकों का जायजा ले रही थी। इस फिल्म की शूटिंग पिथौरागढ़ के सिमलगैर बाजार, रोडवेज स्टेशन, चंडाक, केएमवीएन गेस्ट हाउस में होगी। इसके अलावा आखिरी चार दिन शूटिंग भारत और नेपाल सीमा पुल पर होगी। इससे पहले ये शूटिंग दिल्ली में हुई थी।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे

Desk Team