स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से इस मामले में ड्रग्स ऐंगल से एनसीबी ने जांच शुरू कर दी थी जिसमें कई सितारों से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पूछताछ भी की है। वहीं अब तक कई कथित ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अब ऐसे में इस मामले में अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम भी सामने आया है जिनसे एक बार फिर पूछताछ के लिए एनसीबी ने उन्हें नोटिस भेजा था,मगर उन्होंने एजेंसी से कुछ दिनों का अभी समय मांगा है।

दअरसल अर्जुन रामपाल को आज 11 बजे एनसीबी के ऑफिस में हाजिर होना था। एनसीबी की मुंबई युनिट ने ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए उन्हें समन भेजा था,मगर अभिनेता की लीगल टीम के मुताबिक वो मुंबई से बाहर हैं,जिस कारण अर्जुन रामपाल आज एनसीबी के सामने पेश नहीं हो सकेंगे। अब अर्जुन रामपाल ने एनसीबी से 21 दिसंबर 2020 तक की मोहलत मांगी है।

बता दें,कुछ समय पहले अर्जुन रामपाल की लिव इन पार्टनर गोब्रिएला डेमेट्रियड्स से एनसीबी ने करीब 6 घंटे तक पूछताछ की थी। 9 नवंबर को एनसीबी की एक टीम ने अर्जुन रामपाल के घर पर रेड मारी थी और उनके कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को अपने कब्जे में ले लिया था।

एनसीबी सूत्रों के मुताबिक अर्जुन रामपाल से एनसीबी ने जब पहली बार पूछताछ करी तो उनके बयानों में विरोधाभास था। दरअसल एनसीबी को अर्जुन रामपाल के खिलाफ कुछ नए सबूत मिले हैं,जिसकी वजह से आने वाले समय में अभिनेता और उनके करीबियों की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ सकती हैं।

13 नवंबर को ब्यूरो ने लगभग 7 घंटे तक रामपाल से पूछताछ करने के ठीक एक महीने बाद दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। एजेंसी ने ड्रग से संबंधित मामले में उनके ऑस्ट्रेलियाई दोस्त पॉल बार्टेल को गिरफ्तार करने के बाद अभिनेता से पूछताछ की थी।

बार्टेल कथित रूप से ड्रग पेडलर एगिसियलोस डेमेट्रीड्स के साथ नियमित संपर्क में थे, जिसे एनसीबी ने अक्टूबर में गिरफ्तार किया था। एगिसियलोस रामपाल की लिव-इन पार्टनर गैब्रिएल के भाई हैं।


Download Android App
Download iOS App



