Armaan Malik के घर फिर गूंजेगी किलकारियां! Payal ने कराई Kritika की गोदभराई, किन्नरों ने दिया मां बनने का आशीर्वाद

Summary :

Armaan Malik Baby Celebration: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को हैरान भी कर दिया है और उत्सुक भी। एक ही घर में चल रही खुशियों के बीच अब एक और बड़ी खबर सुनाई दे रही है। लेकिन सवाल ये है आखिर इस बार खुशखबरी किससे जुड़ी है? पायल के बेटे के जन्म के बाद घर में फिर जश्न का माहौल , तो आइये जानते है इसके बारे में… Armaan Malik Baby Celebration: सौतन कृतिका की गोदभराई ने बटोरी सुर्खियां रिपोर्ट्स के मुताबिक, किन्नरों ने बच्चे की नजर उतारी, नाच-गाना किया और पूरे…

Armaan Malik Baby Celebration: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को हैरान भी कर दिया है और उत्सुक भी। एक ही घर में चल रही खुशियों के बीच अब एक और बड़ी खबर सुनाई दे रही है। लेकिन सवाल ये है आखिर इस बार खुशखबरी किससे जुड़ी है? पायल के बेटे के जन्म के बाद घर में फिर जश्न का माहौल , तो आइये जानते है इसके बारे में…

Armaan Malik Baby Celebration: सौतन कृतिका की गोदभराई ने बटोरी सुर्खियां

Armaan Malik Baby Celebration
Armaan Malik Baby Celebration ( Source: Social Media)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किन्नरों ने बच्चे की नजर उतारी, नाच-गाना किया और पूरे परिवार के साथ खुशी के पल शेयर किए। इस दौरान पायल और पूरे परिवार ने मेहमानों का जोरदार स्वागत किया। इस जश्न के बीच एक ऐसा पल आया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। पायल मलिक ने खुद आगे बढ़कर अपनी सौतन Kritika Malik की गोदभराई करवा दी।

बताया जा रहा है कि किन्नरों ने कृतिका को भी मां बनने का आशीर्वाद दिया और उनकी गोदभराई की रस्म निभाई। पायल ने खुद कहा कि पहले भी ऐसा हुआ था- जब उनकी गोदभराई हुई थी, उसके कुछ समय बाद कृतिका ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी।

इस बार भी परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही घर में एक और खुशखबरी आ सकती है। इस पूरे समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस अनोखे रिश्ते पर अलग-अलग फीडबैक दे रहे हैं।

Kritika Malik: किन्नरों को दिया लाखों का नेग, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Kritika Malik
Kritika Malik ( Source : Social Media)

गोदभराई के इस खास मौके पर पायल और कृतिका ने किन्नरों को नेग में करीब ढाई लाख रुपये कैश और एक सोने की अंगूठी भी दी। किन्नरों ने बदले में पूरे परिवार को ढेरों आशीर्वाद दिए।

हालांकि, इस पूरे इवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है। कुछ लोग इसे परिवार की खुशी बता रहे हैं, तो कुछ इसे कंटेंट और पब्लिसिटी स्टंट भी कह रहे हैं। गौरतलब है कि अरमान मलिक पहले ही कह चुके हैं कि वह बड़ा परिवार चाहते हैं और कुल 8 बच्चों की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में कृतिका की गोदभराई के बाद यह खबर और ज्यादा चर्चा में आ गई है।

Payal Malik Godhbharayi: आगे क्या होने वाला है? बड़ा खुलासा या सिर्फ सस्पेंस!

Payal Malik Godhbharayi
Payal Malik Godhbharayi ( Source : Social Media)

Armaan Malik के घर में चल रही इस हलचल के बाद अब सबकी नजर एक ही चीज पर टिकी है—क्या Kritika Malik सच में प्रेग्नेंट हैं या ये सिर्फ एक रस्म थी? आने वाले दिनों में फैमिली खुद इस सस्पेंस से पर्दा उठा सकती है, क्योंकि अक्सर वे अपनी हर बड़ी खबर व्लॉग के जरिए शेयर करते हैं। अगर कृतिका की प्रेग्नेंसी कन्फर्म होती है, तो ये मलिक फैमिली की एक और बड़ी खुशखबरी होगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसे सिर्फ वायरल कंटेंट का हिस्सा भी माना जा सकता है। फिलहाल फैंस इंतजार कर रहे हैं उस एक खुलासे का, जो पूरी कहानी बदल सकता है।

Read More: Ekta Kapoor अब जल्द बंद करेंगी नागिन 7! शो का Future अब तय करेगी Audience…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।