टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 11’ का हिस्सा रही अर्शी खान के चाहने वालो की आज जरा भी कमी है। बिग बॉस से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर लेने वाली अर्शी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती है। नेशनल टेलीविजन पर स्वयंवर शो करने के बाद से ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि अर्शी दुबई में सगाई करने वाली हैं। हालांकि, इन सभी बातों पर अर्शी ने अपनी बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

अर्शी खान ने अपनी सगाई की खबरों की अफवाहों का खंडन करते हुए खुलासा किया है कि ‘मैं लगातार अपनी फिल्मों, वेब शोज और सॉन्ग वीडियोज के लिए शूटिंग कर रही थी। इसलिए अब वह कुछ दिन छुट्टियों पर हैं।

दुबई में सगाई करने नहीं गई अर्शी
एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि कई सालों से मैं छुट्टियां मनाने नहीं गई थी तो मैंने दुबई में रमजान के पाक महीने में छुट्टियां मनाने का फैसला किया। हालांकि में उस वक्त थोड़ा ज्यादा हैरान रह गई जब जब मुझसे यहां पर मेरी सगाई के बारे में सवाल किया गया। मैं यहां पर कोई सगाई करने के लिए नहीं आई हूं।

आगे अभिनेत्री ने कहा कि काम से एक छोटा ब्रेक लेने पर दुबई बेस्ट जगह है। इसके साथ उन्होंने बताया, अच्छी तरह डिजाइन किए गए खुले-खुले पब्लिक एरिया से लेकर फ्रेश और नेचर से इंस्पायर डेकोरेशन तक मुझे दुबई की हर चीज से प्यार है।

गौरतलब है, अर्शी खान रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं और सलमान खान के संग उनकी लड़ाई चर्चा में रही है। इसके अलावा अर्शी ‘सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल, विष, इश्क में मरजावां जैसे टेलीविजन शोज का हिस्सा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



