प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष एक बार फिर खबरों में बनी हुई हैं। जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है तभी से फिल्म किसी ना किसी वजह चर्चा में छाई हुई है। आदिपुरुष का निर्दशन ओम राउत ने किया है और फिल्म के पोस्टर और टीजर रिलीज हो चुके हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़ किया गया है।

हालांकि फिल्म के नए पोस्टर को लेकर अब एक आर्टिस्ट ने आदिपुरुष की टीम पर चोरी का आरोप लगाया है। आर्टिस्ट ने दावा किया है कि उनके आर्टवर्क को कॉपी करके प्रभास का लुक तैयार किया गया है। इसी के साथ आर्टिस्ट का कहना है कि इसके लिए ना तो उन्हें जानकारी दी गई और न ही कोई हर्जाना दिया गया है।

साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टारर आदिपुरुष शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है। पहले फिल्म का टीजर और अब पोस्टर को लेकर जमकर विवाद छिड़ा हुआ है। वहीं, अब प्रतीक सांघर नाम के एक आर्टिस्ट ने रेडिट पर अपने आर्टवर्क का स्क्रीन शॉट शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसे शख्स का फेसबुक पोस्ट भी शेयर किया जो कि खुद को फिल्म का डिजाइनर बता रहा है।

दिलचस्प बात ये है कि टीपी विजयन नाम के इस शख्स ने पिछले साल सुपरस्टार प्रभास के बर्थडे के मौके पर ये फेसबुक पोस्ट साझा किया था। उनके पोस्ट में जो आर्टवर्क नजर आ रहा है वो प्रतीक के आर्टवर्क से मैच कर रहा है। टी पी विजयन का ये पोस्ट 23 अक्टूबर 2022 का है। जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘आदिपुरुष फिल्म के लिए मेरा बनाया गए डेवलपमेंट आर्ट का एक्सक्लूसिव लुक। राघव के लुक का डेवलपमेंट आर्ट।’
इस पोस्टर को देखकर प्रतीक ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। प्रतीक ने टीपी विजयन के फेसबुक पोस्ट और अपने आर्टवर्क को शेयर करते हुए लिखा है, “मैं भारत का एक सॉन्सेप्ट आर्टिस्ट हूं। मैंने भगवान राम का रामायाण के लिए एक लुक तैयार किया था, सोचा था शायद ये कभी बने। ये करीब एक साल पहले की बात है। आदिपरुष के ऑफिशियल कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट ने मेरा आर्टवर्क चुरा लिया और उसे मेरे इसी तरह के आर्टवर्क से जोड़कर बना लिया।”


Download Android App
Download iOS App



