रणबीर आलिया सपोर्ट में उतरी शिवसेना MP प्रियंका चतुर्वेदी, PM मोदी संग सेलेब्स की फोटो शेयर कर कह दी ये बात

Summary :

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मामले में डर और नफरत की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया है। कपल को बजरंग दल ने मंगलवार को उज्जैन में महाकाल मंदिर में नहीं जाने दिया गया था।

बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड अब राजनीतिक मोड़ ले चुका है, बॉलीवुड सेलेब्स तो लगातार इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहे
हैं वहीं अब शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी बॉलीवुड बायकॉट पर अपनी
प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड बायकॉट से लेकर रणबीर
कपूर और आलिया भट्ट के खिलाफ उज्जैन में विरोध पर अपना रिएक्शन दिया है।

'Not The Time To Lose Hope': Why Shiv Sena's Priyanka Chaturvedi Is  Sticking With 'Team Uddhav'

प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बॉलीवुड
सेलेब्स और फिल्म मेकर्स की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने कहा
कि
“फोटो सेशन‘ मदद नहीं करेगा यदि वे ‘नफरत के लिए मूक दर्शक‘ बने रहें। अगर आपको लगता है कि राजनीति पर बात करना आपका
काम नहीं है। तो वो वैसे भी आपके पीछे आएंगे। उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का
विरोध एक उदाहरण है। शर्म आती है कि राजनीतिक पूर्वाग्रह इस तरह की कुरूपता को
जन्म दे रहा है।
”

PM Narendra Modi Bonds With Bollywood's Young Icons; See Pics

शिवसेना सांसद ने
आगे लिखा,
‘हर फिल्म की रिलीज से पहले यह चयनात्मक विरोध एक उद्योग और
एक लॉबी बन गया है
, अगर सामूहिक रूप से पीछे नहीं धकेला गया तो हम
तेजी से नफरत
, भय और चुप्पी की खाई में जा गिरेंगे। मनोरंजन उद्योग एक
रोजगार जनरेटर है
, लाखों लोग इस पर निर्भर हैं। इसलिए बोलो!‘ प्रियंका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि बॉलीवुड
के मोस्ट पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार शाम को उज्जैन के महाकाल
मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। मगर
उन दोनों को वहां से बिना दर्शन किए ही लौटना पड़ा। इस दौरान सिर्फ फिल्म निर्देशक
अयान मुखर्जी को ही मंदिर के अंदर जाने की इजाजत मिली और उन्होंने ही बाबा महाकाल
के दर्शन किए।

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor Skip Ujjain's Mahakal Aarti After Facing Protests  Outside Temple

दरअसल आलिया-रणबीर और आयान मुखर्जी के आने से पहले ही बजरंग दल और विश्व हिंदू
परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर के मुख्य और
वीवीआईपी शंख द्वार पर जोरदार हंगामा कर दिया था। बजरंग दल
कार्यकर्ताओं का कहना था कि रणबीर कपूर खुद बता चुके हैं कि वे बीफ खाते हैं। ऐसे
में बीफ खाने वालों को मंदिर में कैसे प्रवेश दिया जा रहा है
, प्रशासन को जवाब देना होगा। इस बवाल के बाद ही
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

 

Desk Team