1993 मुंबई बम धमाकों के आरोपी याकूब मेमन की कब्र को लेकर महाराष्ट्र में सियासी संग्राम छिड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक राम कदम ने उद्धव ठाकरे सरकार पर कब्र को मजार में बदलने का आरोप लगाए है। उन्होंने महाविकास अघाड़ी सरकार में शामिल कांग्रेस और एनसीपी से माफ़ी की मांग की है।
बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर 1993 के बॉम्बे बम धमाकों को अंजाम देने वाले आतंकवादी याकूब मेमन की कब्र उद्धव ठाकरे के CM होने पर मजार में बदल गई। क्या यही है मुंबई के लिए उनका प्यार, देशभक्ति? शरद पवार,राहुल गांधी और उन्हें मुंबई की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

दरअसल, दक्षिण मुंबई के मरीन लाइन्स इलाके में बड़ा कब्रिस्तान में आतंकी याकूब मेमन की कब्र पर एलईडी लाइट और संगमरमर की टाइलें लगाई गई हैं।जि स स्थान पर याकूब मेमन के शरीर को दफनाया गया था (बड़ा कब्रिस्तान स्थल) ये स्थान वक्फ बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आता है।
याकूब मेमन को 1993 के मुंबई बम धमाकों में वित्तीय संलिप्तता के लिए दोषी ठहराया गया था। उसका भाई टाइगर मेमन बम धमाकों के प्रमुख संदिग्धों में से एक है। उसकी सभी अपीलों और क्षमादान की याचिका खारिज होने के बाद, याकूब को 30 जुलाई, 2015 को नागपुर सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी।


Download Android App
Download iOS App



