रिलीज होते ही छाया सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ का ट्रेलर

Summary :

सैफ अली खान, डिम्पल कपाडिया और सुनील ग्रोवर स्टारर सीरीज ‘तांडव’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस वेब सीरीज का चर्चा इन दिनों बड़ी ही तेज है। जिसके बाद अब इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया हैं। जो कमाल का है।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। कई दिनों से फैंस सैफ अली खान की वेब सीरीज तांडव का बेसब्री से इंतजार है। जिसके बाद अब ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। और वेब सीरीज के पोस्टर की तरह ही ट्रेलर भी दमदार है। जसमें सैफ अली खान का बिलकुल ही बदला हुआ अंदाज नजर आ रहा है। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 
इस सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर और निर्माता हिमांशु किशन मेहरा व अली अब्बास जफर हैं। ‘तांडव’ एक दिलचस्प राजनीतिक ड्रामा वेब सीरीज है। अली अब्बास जफर ‘तांडव’ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू भी कर रहे हैं। वेबी सीरीज की कहानी बेहद खास है। जिसमें एक्टर सैफ अली खान का दमदार अंदाज नजर आ रहे है।  वहीं उनके साथ इस वेब सीरीज में  डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, जीशान अय्यूब और गौहर खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 
नेटफ्लिक्स सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में सरताज की भूमिका निभाकर सैफ ने अपने फैंस को चौंका दिया था। यह सैफ की पहली वेब सीरीज थी और अपने अभिनय से उन्होंने लोगों की काफी वाहवाही लूटी। अब ऐसे में सैफ की अमेजॉन ऑरिजनल सीरीज ‘तांडव’ को लेकर उनके फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि सैफ की यह नई सीरीज, अमेरिका की पॉलिटिकल ट्रिलर सीरीज ‘हाउस ऑफ कार्ड्स’ की तरह होगी। 
अली अब्बास जफर के साथ ‘तांडव’ डिम्पल कपाडिया के लिए भी डिजिटल डेब्यू है।  ‘तांडव’ का प्रीमीयर 15 जनवरी 2021 को होगा और यह भारत में एवं 200 देशों एवं प्रदेशों के प्राइम सदस्यों के लिए उपलब्ध होगी। 

Desk Team