बॉलीवुड को लगा बड़ा झटका, आसिफ बसरा ने की खुदखुशी, सेलेब्स ने व्यक्त किया दुख

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर ली। एक्टर ने रंगमच से लेकर हॉलीवुड तक अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबका दिल जीता था। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर ली। एक्टर ने रंगमच से लेकर हॉलीवुड तक अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबका दिल जीता था। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में अपने स्थित घर में आसिफ ने खुदकुशी कर ली। वह अपने घर पर मृत पाए गए। 
हालांकि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। आसिफ बसरा की मौत की खबर जैसे ही फिल्म इंडस्ट्री में फैली वैसे ही सितारों ने इसपर अपनी रिएक्‍शंन्स देने शुुरु कर दिए। चलिए जानते हैं कि किस स्टार्स ने आसिफ की मौत पर क्या प्रतिक्रिया दी। 

एक्टर आसिफ बसरा के निधन पर डायरेक्टर हंसल मेहता की मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट में लिखा, आसिफ बसरा!ये सच नहीं हो सकता। ये बहुत जल्दी है। बहुत दुखी हूं। 

एक्ट्रेस स्वरा भास्‍कर को आसिफ बसरा की मौत पर यकीन नहीं हुआ। अभिनेता के निधन की खबर जैसे ही स्वरा को मिली उन्होंने कुछ नहीं कहा और ट्वीट में लिखा, नहीं। 

मुकेश छाबड़ा ने ट्वीट में लिखा, यह सच नहीं हो सकता है आसिफ भाई, हमने साथ में काई पो छे से लेकर होस्टेज 2 तक में बहुत सारा काम किया। मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकता। क्या हो रहा है ???????????

कॉमेडियन कीकू शारदा ने ट्वीट में कहा, यह चौंकाने वाला है। मैं उनसे बहुत प्यार करता था, हमने साथ में काम किया था। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

इमरान हाशमी की फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में आसिफ ने उनके पिता की भूमिका निभाई थी। इमरान ने भी आसिफ की मौत पर दुख जताया। 

Desk Team