महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला का यूं अचानक चले जाना हर किसी को छोड़ जाना परेशान कर गया है। एक्टर के फैंस से लेकर सभी शुभचिंतक काफी ज्यादा सदमे में हैं। ऐसे में बिग बॉस की एक्स कंटस्टेंट रही सिंगर जसलीन मथारू के बारे में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल सिद्धार्थ की मौत के चंद दिनों बाद ही जसलीन मथारू की तबीयत कुछ ठीक नहीं होने की खबर आई है और वह अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

जसलीन हुई ट्रोल…
हाल ही में जसलीन ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो सिड की मौत के बाद उनके घर गई और उनके परिवार व शहनाज की हालत देखी। जसलीन ने बताया है कि वहां से लौटने के बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया और इसके बाद उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई है।
लोगों ने कहा- तुम भी मर जाओ
अपनी इस वीडियो में जसलीन ने कहा, ‘उस दिन जब सिद्धार्थ की मौत हुई और मैं उनके घर पहुंची। एक तो सिड की मौत की न्यूज सुनकर और उनके घर में जिस तरह से वो माहौल हो गया था। शहनाज से मिलकर, आंटी से मिलकर जब मैं अपने घर आई। तो वो जो मैसेज मैंने पढ़ा कि तुम भी मर जाओ। इस तरह के मैसेज मुझे आए।

उन्होंने इस वीडियो के जरिये कहा, पता नहीं किस तरह से पहली बार जिंदगी में मुझे इतना ज्यादा फर्क पड़ा है। मुझे ऐसा लगा कि जैसे कितनी अप्रत्याशित है जिंदगी। कितना अजीब है सारा कुछ। पता नहीं क्या हो गया मुझे,उसके बाद मुझे खुद हॉस्पिटल में एडमिट होने लगा। कल रात को मुझे(जसलीन) 104 बुखार था और अभी भी मैं ठीक ही हो रही हूं। अपना ध्यान रखिए और प्रार्थना कीजिए कि मैं भी जल्द ही ठीक हो जाऊं।

गौरतलब है सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद उन सभी सेलेब्स को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है जिनसे सिद्धार्थ की कुछ खास बॉन्डिंग नहीं थी।


Download Android App
Download iOS App



