25 साल की उम्र में साउथ की इस मॉडल ने नींद की गोलियां खाकर किया Suicide, जानें आखिर क्या थी वजह?

Summary :

एंटरटेनमेंट और फैशन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 25 वर्षीय मॉडल और मिस पुडुचेरी 2021 का खिताब जीत चुकीं सैन रेचल (San Rachel) ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 5 जुलाई को नींद की गोलियों का अधिक सेवन कर लिया था, जिसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान उन्होंने रविवार को JIPMER अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री में सभी हैरान है। डार्क स्किन के बावजूद बनाई पहचान सैन रेचल (San Rachel) का असली नाम शंकर प्रिया था।…

San Rachel

एंटरटेनमेंट और फैशन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 25 वर्षीय मॉडल और मिस पुडुचेरी 2021 का खिताब जीत चुकीं सैन रेचल (San Rachel) ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 5 जुलाई को नींद की गोलियों का अधिक सेवन कर लिया था, जिसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान उन्होंने रविवार को JIPMER अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री में सभी हैरान है।

डार्क स्किन के बावजूद बनाई पहचान

सैन रेचल (San Rachel) का असली नाम शंकर प्रिया था। उन्होंने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया, खासकर अपनी डार्क स्किन टोन की वजह से। हालांकि, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और समाज की रूढ़ियों के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहीं। 2019 में उन्होंने ‘मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु’ का खिताब जीता और इसके बाद 2021 में ‘मिस पुडुचेरी’ का ताज अपने नाम किया। इन उपलब्धियों ने उन्हें देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी पहचान दिलाई।

San Rachel

सैन ने लंदन, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों में आयोजित फैशन शोज में भी हिस्सा लिया था और भारत का नाम रोशन किया था। इसके अलावा वे महिलाओं की सुरक्षा और हक के लिए जागरूकता अभियान भी चलाती थीं।

बचपन में ही हुआ मां का देहांत

सैन (San Rachel) की मां का देहांत उनके बचपन में ही हो गया था। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें पाला और हमेशा उनके मॉडलिंग करियर में उनका साथ दिया। खासतौर पर जब समाज में गोरे रंग को सुंदरता का पैमाना माना जाता है, तब भी उनके पिता ने उन्हें सपोर्ट किया और प्रेरित किया कि वे अपने रंग और आत्मविश्वास पर गर्व करें।

क्यों किया सुसाइड

हाल ही में सैन (San Rachel) की शादी भी हुई थी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने 5 जुलाई को नींद की गोलियां खा ली थीं, जिसके बाद उन्हें पुडुचेरी के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें निजी अस्पताल और फिर अंत में जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में ट्रांसफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। 7 जुलाई को उन्होंने दम तोड़ दिया।

San Rachel

पुलिस कर रही है जांच

उरलैयनपेट्टई पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या की असल वजह सामने नहीं आई है और कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है। सैन (San Rachel) के निधन की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग बेहद दुखी हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके साहस और आत्मसम्मान से भरी जिंदगी को याद कर रहे हैं। उनके फैंस इस बात से हैरान हैं कि जो लड़की समाज की रूढ़ियों से लड़ती रही, वो निजी जीवन की जंग हार गई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

ये भी पढ़ें: शादी के 7 साल बाद Parupalli Kashyap के अगल हो रही Saina Nehwal, पोस्ट कर किया अनाउंस

Yashika Jandwani