देश के अलग-अलग राज्यों में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दिल्ली में तीन स्कूलों, चाणक्यपुरी के नेवी स्कूल, द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल और रोहिणी के एक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने फौरन पुलिस और बम निरोधक दस्ते को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। बम निरोधक दस्ते का कहना है कि अभी तक स्कूल परिसर में कोई भी ऐसी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं, उससे स्कूल प्रबंधकों और अभिभावकों के बीच डर का माहौल है।
स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां
हालांकि, गौर करने वाली बात है कि हर बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती हैं, लेकिन जब पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करती है, तो कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिलता। इससे पहले, इसी महीने दक्षिण दिल्ली के इंडियन पब्लिक स्कूल और उत्तर पश्चिम दिल्ली में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आकर जांच शुरू कर दी थी।इसके अलावा, सात फरवरी को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस-1 स्थित अल्कोन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहीं, दिल्ली के अलावा कई अन्य राज्यों में भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं।
रायन इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
इससे पहले चार जुलाई को गुजरात के वडोदरा स्थित सिग्नस स्कूल को बम से उड़ाने की मिली थी। वहीं, 16 जून को मुंबई के देवनार स्थित कनाकिया इंटरनेशनल स्कूल और कांदिवली के समतानगर स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। स्कूल प्रशासन को ई-मेल भेजा गया था, जिसमें कहा गया था कि स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




