Athiya Shetty Bollywood Flop : अथिया शेट्टी का बॉलीवुड करियर रहा फीका, जानें अब कैसे बना रही हैं अपनी नई पहचान

Athiya Shetty Bollywood Flop- Source : Social Media

Athiya Shetty Bollywood Flop  : बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की बेटी Athiya Shetty ने फिल्म इंडस्ट्री में बेहद धूमधाम के साथ एंट्री की थी। स्टार किड होने के चलते उनसे लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन जैसा सोचा गया था वैसा कभी हो नहीं पाया। अथिया का करियर धीरे-धीरे फीका पड़ता गया और आखिरकार उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।लेकिन आज भी वह लाइमलाइट में रहती हैं कभी अपनी लाइफस्टाइल को लेकर, तो कभी अपने पति के साथ खूबसूरत पलों को साझा करने के लिए। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों फ्लॉप रहा उनका करियर और फिलहाल वह क्या कर रही हैं।

Athiya Shetty Career : बॉलीवुड में एंट्री रही दमदार, लेकिन करियर नहीं चला

Athiya Shetty Bollywood Flop- Source : Social Media
Athiya Shetty Bollywood Flop- Source : Social Media

Athiya Shetty ने साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म को लेकर काफी बज़ था। न्यूकमर्स के तौर पर अथिया और सूरज पंचोली दोनों को अच्छे लॉन्च का फायदा मिला, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल नहीं कर पाई।
फिल्म फ्लॉप रही और इसके साथ ही अथिया के करियर पर भी इसका असर दिखा।

इसके बाद उन्होंने मुबारकां 2017 और मोतीचूर चकनाचूर 2019 में काम किया। इन दोनों फिल्मों में उनकी एक्टिंग को बुरा नहीं कहा गया, लेकिन उनकी कोई भी फिल्म ऐसी नहीं रही जिसने उन्हें बॉलीवुड में स्ट्रॉन्ग पकड़ दिला सके। धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों के ऑफर कम मिलने लगे और इंडस्ट्री में उनके लिए बड़ा ब्रेक मिलना मुश्किल होता गया।

स्टार किड होने के बावजूद क्यों नहीं मिली सफलता?

Athiya Shetty Bollywood Flop- Source : Social Media
Athiya Shetty Bollywood Flop- Source : Social Media

Athiya Shetty के करियर के पीछे कई कारण माने जाते हैं उन्हें दमदार स्क्रिप्ट्स नहीं मिलीं। उनकी फिल्मों का प्रमोशन भी उतना असरदार नहीं रहा। दूसरी एक्ट्रेसेज़ की तुलना में अथिया को कम प्रोजेक्ट मिले। फिर भी उनमे अथिया ने दमदार एक्टिंग की। वह लगातार इंडस्ट्री में खुद को री-इन्वेंट नहीं कर पाईं। इन सभी कारणों की वजह से वह फिल्मों में लंबे समय तक टिक नहीं सकीं।

अब बॉलीवुड से दूर, कर रही हैं ये काम

भले ही Athiya Shetty ने फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन वह फैशन और सोशल मीडिया की दुनिया में आज भी काफी एक्टिव हैं।वह कई ब्रांड्स की एंबेसडर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।वह अपनी लुक्स, फोटोशूट और लाइफस्टाइल के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। इसके साथ ही अथिया मानसिक स्वास्थ्य और वेलनेस से जुड़े कैंपेन्स में भी हिस्सा लेती हैं। वह अब अपना ज्यादा समय फैशन, ब्रांड कोलैब्स और डिजिटल वर्क पर देती हैं।

पति केएल राहुल हैं करोड़ों के मालिक

Athiya Shetty Bollywood Flop- Source : Social Media
Athiya Shetty Bollywood Flop- Source : Social Media

अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की, जो भारत के जाने-माने क्रिकेटर्स में से एक हैं। राहुल की नेट वर्थ करोड़ों में है और वह इंडियन क्रिकेट टीम व आईपीएल के जरिए मोटी कमाई करते हैं। शादी के बाद अथिया की लाइफ और भी ज्यादा ग्लैमरस हो गई है और कपल की फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।

लाइमलाइट से दूर पर जिंदगी है खुशहाल

आज भले ही Athiya Shetty  फिल्मों में नजर नहीं आतीं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ बेहद खुशहाल है। वह अपने पति के साथ ट्रैवल करती हैं, फैशन इवेंट्स में शिरकत करती हैं और सोशल मीडिया पर एक स्टाइल आइकन की तरह अपनी पहचान बनाए रखती हैं। अथिया शेट्टी के लिए बॉलीवुड भले ही सही जगह नहीं साबित हुआ, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने का फैसला किया है और आज वह उसी में पूरी तरह खुश नजर आती हैं।

Also Read : Dhurandhar Advance Booking : धुरंधर की एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, दर्शकों में दिखा जबरदस्त क्रेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।