Athiya Shetty-KL Rahul बने मम्मी-पापा, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

Summary :

अथिया शेट्टी और केएल राहुल के घर आई नन्ही परी

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। यह जोड़ी अब एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गई है। कपल ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ साझा की।राहुल और अथिया दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने माता-पिता बनने की जानकारी साझा की। इन दोनों ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर एक ग्राफिक्स फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर में “ब्लेस्ड विद बेबी गर्ल” लिखा हुआ है।

अथिया ने दिया बेटी को जन्म

दरअसल अथिया शेट्टी ने 24 मार्च की शाम को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने गुड न्यूज दी है कि वो एक बेटी की मां बन चुकी हैं. एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है. जिसपर लिखा है कि, ‘हम बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं..’ अथिया की ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है. जिसपर फैंस और सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं.

सेलेब्स ने लुटाया कपल पर प्यार

अथिया की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी कमेंट किया. जिसमें उन्होंने दिल वाली कई सारी इमोजी बनाई. वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘बधाई हो दोस्तों.’ इसके अलावा पंजाबी सिंगर जस्सी गिल ने भी कपल को बधाई दी. अथिया की पोस्ट पर कुछ ही मिनटों में दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे राहुल-अथिया

बता दें कि अथिया शेट्टी ने इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है. दोनों की शादी साल 2023 में बहुत ही धूमधाम से की गई थी. जिसमें कई सेलेब्स और क्रिकेट जगत की हस्तियां शामिल हुई थी. अब शादी के दो साल बाद कपल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं.

इन फिल्मों में नजर आई थीं अथिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो अथिया शेट्टी ने फ़िल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वो मुबारकां और मोतीचूर चकनाचूर में नजर आई. लेकिन कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग से दूरी बना ली.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।