शादी के बाद बुरी तरह ट्रोल हुई Athiya Shetty, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई जमकर क्लास

Summary :

बॉलीवुड में इन दिनों एक कपल खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। ये कपल कोई और नहीं बल्कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल हैं। दोनों के शादी को लेकर काफी ज्यादा क्रेज बना हुआ था। ऐसे में 23 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद से दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

बॉलीवुड में इन दिनों एक कपल खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। ये कपल कोई और नहीं बल्कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल हैं। दोनों के शादी को लेकर काफी ज्यादा क्रेज बना हुआ था। ऐसे में 23 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद से दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। लेकिन इस बीच अब शादी के बाद पहली बार अथिया शेट्टी को स्पॉट किया गया हैं। जिसके बाद अब उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा हैं। 
दरअसल शादी के बाद अथिया पहली बार पब्लिक प्लेस में नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अथिया सैलून से बाहर निकलती दिख रही हैं। वीडियो में अथिया कैजुअल लुक में दिख रही है। सैलून से बाहर आते ही पैपराजी उन्हें शादी की बधाई देने लगे, लेकिन इस पर उन्होंने रिएक्ट नहीं किया। वहीं, उनके लुक पर सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। 

इस दौरान अथिया काफी सिंपल लुक में नजर आ रही थी। ज्सिअके वजह से अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा हैं। जहां यूजर्स ढेरों कमेंट कर आथिया की खूब क्लास लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  ”सिंदूर मंगलसूत्र कुछ नहीं पहन रखा।” 
दूसरे यूजर ने लिखा, ”शादी के बाद इनकी सास इन्हें सिंदूर, मंगलसूत्र, बिछिया…के लिए कुछ नहीं कहतीं…क्या यह सिर्फ हमारी सासों का ही काम है? ऐसी सास के लिए कितने सोमवार करने पड़ते हैं?” इसके अलावा कई फैंस उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं।
बता दे की अथिया और केएल राहुल की शादी बड़े ही सिंपल तरीके से किया गया था। जिसमे सिर्फ 100 मेहमान ही शामिल हुए थे। वही अभी दोनों ही कपल का रिसेप्शन पार्टी अभी बाकी हैं। जो आईपीएल के बाद होने वाला हैं।  
इस बात को खुद अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने कंफर्म किया है। सूत्रों के मुताबिक़ इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के सितारों के साथ-साथ क्रिकेट टीम के भी कई खिलाड़ी शिरकत करते नजर आएंगे। 

Desk Team