अविका गौर को मिला सच्चा प्यार, ऑफिसियल किया रिलेशनशिप

Summary :

अविका गौर ने खुलमखुला पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इज़हार किया है। अविका ने अपनी ख़ुशी अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ रोमांटिक तस्वीरों और एक लम्बे-से नोट के साथ शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो हमेशा के लिए उसकी हो गई हैं। बता दे, अविका के बॉयफ्रेंड का नाम मिलिंद चंदवानी है।

टीवी की पॉपुलर बालिका वधू अब बड़ी हो गई है। अब वो अपनी ज़िन्दगी के उस मुकाम पर है की उन्हें अपना सच्चा प्यार भी मिल गया है। पहले भी अविका गौर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर खूब सुर्खिया बटोर चुकी है। हालांकि उन्होंने उन सब खबरों को महज़ अफवाह बताया था। लेकिन अब उन्होंने खुलमखुला पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इज़हार किया है। 
अविका ने अपनी ख़ुशी अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ रोमांटिक तस्वीरों और एक लम्बे-से नोट के साथ शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो हमेशा के लिए उसकी हो गई हैं। बता दे, अविका के बॉयफ्रेंड का नाम मिलिंद चंदवानी है। तस्वीरों में अविका मिलिंद के साथ गोवा के बीच पर रोमांस करते नज़र आ रही हैं। 

अविका ने अपने नोट में लिखा- मेरी दुआओं का जवाब मिल गया। मुझे मेरे जीवन का प्यार मिल गया। ये विनम्र इंसान मेरा है और मैं हमेशा के लिए उसकी हूं। हम सभी को एक साथी की ज़रूरत होती है, जो हमें समझे, विश्वास करे, प्रेरित करे, बढ़ने में मदद करे और सच में हमारे लिए फ़िक्र करे। लेकिन, ज़्यादातर को लगता है कि ऐसा साथी मिलना नामुमकिन है। इसलिए ये सपने जैसा लगता है, लेकिन ये हक़ीक़त है। आप सबके लिए मैं प्रार्थना करती हूं। मैं चाहती हूं कि आप सब भी वही महसूस करें, जैसा मैं आज कर रही हूं। बहुत ज़्यादा ख़ुशी। भरपूर प्यार। मेरा दिल गदगद है और जज़्बात बेशकीमती। मैं ऐसा अनुभव करवाने के लिए भगवान को धन्यवाद देती हूं। ये मेरी जिंदगी का सबसे अहम चैप्टर होने जा रहा है।
यहां अविका ने साफ़ किया कि वो अभी शादी नहीं कर रही हैं और आगे लिखती हैं- लोग क्या कहेंगे वाले थॉट्स अब जा चुके हैं। इसलिए इस प्यार के बारे में खुलेआम बताना चाहती हूं। इससे ज़्यादा तारीफ़ करूंगी तो मिस्टर चंदवानी चांद तक उड़ेगा। हालांकि, ये गंदा मज़ाक था, लेकिन संगत का असर है। चलो जाओ, सब ख़ुश रहो अब। मैं तुम्हें दिल की गहराइयों से प्यार करती हूं। मुझे कम्पलीट करने के लिए शुक्रिया। 

Desk Team