यूथ आइकॉन बने आयुष्मान खुराना, वीडियो के जरिए दिया संदेश

Summary :

बाॅलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्म कर चुके हैं। वो अकसर अपनी फिल्मों और अपने किरदारों को लेकर फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि इस वक्त आयुष्मान खुराना के चर्चा में आने की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं है बल्कि लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा उनका एक वीडियो है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने ने लोगों को जागरूक करने का काम किया है। बाॅलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्म कर चुके हैं आयुष्मान खुराना के चर्चा में आने की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं है…

बाॅलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्म कर चुके हैं। वो अकसर अपनी फिल्मों और अपने किरदारों को लेकर फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि इस वक्त आयुष्मान खुराना के चर्चा में आने की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं है बल्कि लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा उनका एक वीडियो है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने ने लोगों को जागरूक करने का काम किया है।

  • बाॅलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्म कर चुके हैं
  • आयुष्मान खुराना के चर्चा में आने की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं है बल्कि लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा उनका एक वीडियो

आयुष्मान खुराना को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

जी हां, हाल ही में आयुष्मान खुराना को देश के भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से लोगों को जागरूक करने का जिम्मा सौंपा गया। इसलिए एक्टर ने एक एड के जरिए लोगों को अपने मतों का सही इस्तेमाल करने का संदेश दिया। इस मामले को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें आयुष्मान खुराना लोगों को 101 बहाने वोट न डालने के और 1 वजह वोट डालने के बारे में कहते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि लोग सोचते हैं कि एक वोट न डालने से क्या होगा। वह कहते हैं, ‘101 बहाने हैं वोट न डालने के, पर एक ही रीजन काफी है वोट डालने के लिए और वो है हमारी रिस्पॉन्सिबिलिटी, देश और हमारे फ्यूचर के लिए।’ अब इस वीडियो के जरिए लोगों के सही संदेश मिल रहा है।

आयुष्मान खुराना का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करे करे तो आयुष्मान खुराना को आखिरी बार साल 2023 की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में देखा गया था। फिल्म साल की बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई थी। इस फिल्म में वह पूजा बनकर मर्दों पर डोरे डालते नजर आए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं अब आयुष्मान खुराना जल्द ही ‘बधाई हो 2’ में नजर आएंगे। इसके अलावा भी अभिनेता की पाइपलाइन में कई और बेहतरीन प्रोजेक्ट्स शुमार हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।