Railway Sarkari Naukri : 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 9000 से अधिक पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Summary :

Railway Sarkari Naukri : सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए रेलवे (Railway Sarkari Naukri) की तरफ से बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि रेलवे में 9 हजार से अधिक आरआरबी टेक्नीशियन की भर्ती निकली है। टेक्नीशियन भर्ती में कुल 9 हजार 144 वैकेंसी है। जिसमें 1092 वैकेंसी टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और 8052 वैकेंसी टेक्नीशियन ग्रेड-III की है। इक्षुक और योग्य उमीदवार इस भर्ती के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। Highlights  आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है 10वीं पास कर सकते है आवेदन 18 से 36 उम्र वाले कर सकते है…

Railway Sarkari Naukri : सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए रेलवे (Railway Sarkari Naukri) की तरफ से बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि रेलवे में 9 हजार से अधिक आरआरबी टेक्नीशियन की भर्ती निकली है। टेक्नीशियन भर्ती में कुल 9 हजार 144 वैकेंसी है। जिसमें 1092 वैकेंसी टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और 8052 वैकेंसी टेक्नीशियन ग्रेड-III की है। इक्षुक और योग्य उमीदवार इस भर्ती के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

Highlights 

  • आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है
  • 10वीं पास कर सकते है आवेदन
  • 18 से 36 उम्र वाले कर सकते है आवेदन

आवेदन के लिए निर्धारित आयु सीमा

Railway Sarkari Naukri
Railway Sarkari Naukri

इस भर्ती (Railway Sarkari Naukri) में उम्मीदवारों की उम्र टेक्नीशियन ग्रेड-I पद के लिए 18 से 36 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए उम्र सीमा 18 से 33 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

उम्र सीमा में छूट
एससी/एसटी                               : 5 साल
ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर)            : 3 साल
एक्स सर्विसमैन                            : 3 से 8 साल
दिव्यांग उम्मीदवार                       : 8 से 15 साल

क्या होगा आवेदन शुल्क?

Railway Sarkari Naukri
Railway Sarkari Naukri

एससी/एसटी, एक्स सर्विसमैन, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, इडब्ल्यूएस                    : 250 रुपये
अन्य उम्मीदवार                                                                                                               : 500 रुपये

मिलेगी इतनी सैलरी

आरआरबी टेक्नीशियन की सैलरी

Railway Sarkari Naukri
Railway Sarkari Naukri

पद का नाम                                                                      सैलरी
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-I                                          5 29200 रुपये
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-III                                       2 19900 रुपये

इन पदों के लिए ऐसे होगा चयन

Railway Sarkari Naukri
Railway Sarkari Naukri

रेलवे की टेक्नीशियन भर्ती (Railway Sarkari Naukri) प्रक्रिया तीन स्टेज की होती है। सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। इसक बाद डॉक्यमेंट वेरीफिकेशन और फिर मेडिकल टेस्ट। आरआरबी टेक्नीशियन सीबीटी 90 मिनट का होता है। इसमें 1/3 नंबर की निगेटिव मार्किंग भी होती है।

इस आधार पर मिलेंगे अंक

Railway Sarkari Naukri
Railway Sarkari Naukri

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-I       : इस पद (Railway Sarkari Naukri) के लिए होने वाली कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में 10 प्रश्न जनरल अवेयरनेस से पूछे जांएगे। इसके अलावा जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 15, बेसिक कंप्यूटर एंड अप्लीकेशन से 20 और बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे।

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-III    : इस पद (Railway Sarkari Naukri) के लिए होने वाली परीक्षा में 25 प्रश्न मैथमेटिक्स, 25 जनरल इंटेलिजेंस, 40 जनरल साइंस और 10 प्रश्न जनरल अवेयरनेस से पूछे जाएंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News