इजराइल के सैन्य प्रमुख ने कहा है कि गाजा पट्टी में एक घातक इजराइली हमले में हुई सात सहायता कर्मियों की मौत का कारण जटिल परिस्थितियों में उनकी गलत पहचान किया जाना था। लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने बुधवार तड़के प्रारंभिक जांच के परिणामों के बारे में बताते हुए हमले में सहायता कर्मियों के मारे जाने पर खेद व्यक्त किया और इस घटना को एक गंभीर गलती बताया।
- एक घातक इजराइली हमले में हुई सात सहायता कर्मियों की मौत हो गई
- इजराइल ने इसका कारण उनकी गलत पहचान किया जाना बताया है
- लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने सहायता कर्मियों के मारे जाने पर खेद व्यक्त किया
मामले की होगी गहन जांच
उन्होंने कहा, ‘‘यह एक गलती थी जो रात में बहुत जटिल परिस्थितियों में युद्ध के दौरान उनकी गलत पहचान किए जाने के बाद हुई। ऐसा नहीं होना चाहिए था।’’ उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र संस्था मामले की गहन जांच करेगी। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस हमले पर नाराजगी जताते हुए इजराइल की निंदा की और कहा कि उसने आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए।
गाजा में इजराइल के हवाई हमलों में वर्ल्ड सेंट्रल किचन परमार्थ समूह के लिए काम करने वाले छह अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मियों और उनके फलस्तीनी वाहन चालक की मौत हो गई।
बेंजामिन नेतन्याहू ने स्वीकारी यह बात
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्वीकार किया है कि उनकी सेना द्वारा किए गए हमले में सात सहायता कर्मियों की मौत हुई है। इस हमले को समुद्र के रास्ते गाजा तक सहायता पहुंचाने की कोशिश के लिए झटका माना जा रहा है जहां इजराइल हमास के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है और हजारों फलस्तीनी भुखमरी की कगार पर हैं।


Download Android App
Download iOS App




