4 महीने बाद Irrfan Khan के बेटे Babil Khan की Social Media पर हुई वापसी, बोलें: “गहरे जख्म दिए…”

Summary :

Babil Khan Come Back: चार महीने के लंबे ब्रेक के बाद एक्टर बाबिल खान (Babil Khan) ने आखिरकार सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की और इसके साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा है। हालांकि लोग उनकी इस कमबैक पोस्ट को एक क्रिप्टिक पोस्ट की तरह देख रहे हैं। बता दें, इस पोस्ट में उन्होंने खुलकर बताया कि वह बीते कुछ महीनों से डिप्रेशन और इमोशनल स्ट्रगल से गुजर रहे थे और उन्हें खुद को ठीक करने के लिए वक्त चाहिए था। Babil Khan Come…

babil khan comeback social media

Babil Khan Come Back: चार महीने के लंबे ब्रेक के बाद एक्टर बाबिल खान (Babil Khan) ने आखिरकार सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की और इसके साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा है। हालांकि लोग उनकी इस कमबैक पोस्ट को एक क्रिप्टिक पोस्ट की तरह देख रहे हैं। बता दें, इस पोस्ट में उन्होंने खुलकर बताया कि वह बीते कुछ महीनों से डिप्रेशन और इमोशनल स्ट्रगल से गुजर रहे थे और उन्हें खुद को ठीक करने के लिए वक्त चाहिए था।

Babil Khan Come Back डिप्रेशन से लड़ रहा…

बाबिल (Babil Khan) ने अपनी पोस्ट में लिखा “मेरा इरादा छुपकर सुनने का नहीं था, इस काँच के घर की दीवारें पतली हैं। मैंने अपना दिल खोलकर रखा था, अब मेरे पास खून से सनी टी-शर्ट हैं मुझे ठीक होने के लिए समय चाहिए था, नींद न आना और और घबराहट ने मुझे तार-तार कर दिया था। मैं मदद के लिए पुकार रहा था, मैं अपनी अभिव्यक्ति को दबा नहीं पा रहा था। उन्होंने आगे लिखा मेरी आत्मा टूटकर थक चुकी थी, “जब मैं अपने डिप्रेशन से लड़ रहा था, तब तुम अपनी प्रेमिका से लड़ रहे थे… रुको..

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babil (@babil.i.k)

बाबिल की इस पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीर में उनकी आंखें लाल नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड स्वेटर पहना है और मुंह में गेंदे का फूल दबा रखा है। तस्वीर में वह कैमरे की ओर देखे बिना गहरी सोच में डूबे दिख रहे हैं, जो उनकी हालत को बखूबी दिखा रहा है।

इंडस्ट्री के लोगों ने किया सपोर्ट

जैसे ही बाबिल (Babil Khan) की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आई। फैन्स से लेकर इंडस्ट्री के लोग उन्होंने सपोर्ट करते नज़र आ रहे है। एक्टर विजय वर्मा ने कमेंट किया “बाबिल, हम सब तुम्हारे साथ हैं। चिंता मत करो”। फैन्स ने भी बाबिल की हिम्मत की तारीफ करते हुए लिखा कि वह अकेले नहीं हैं और जल्द ठीक हो जाएंगे। कई लोगों ने उनकी इस ईमानदारी की तारीफ की कि उन्होंने अपनी भावनाओं को खुलकर शेयर किया।

babil khan come back
babil khan come back (Source: Social Media)

वर्क फ्रंट

babil khan come back (Source: Social Media)

बता दें, बाबिल खान (Babil Khan) ने नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘काला’ और ‘द रेलवे मेन’ जैसी फिल्मों इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। हाल ही में वह डायरेक्टर साई राजेश की एक फिल्म से जुड़े थे, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अब उस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली है। फिलहाल, उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। बाबिल की यह पोस्ट बताती है कि वह एक कठिन दौर से गुजर रहे थे, लेकिन अब धीरे-धीरे खुद को संभालने और जीवन में नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Salman Khan ने घर वालों के सामने Tanya Mittal की खोली पोल, क्या अब हटेगा झूठ पर से पर्दा?

Yashika Jandwani