Yashasvi Jaiswal के सामने गिड़गिड़ाए वेस्टइंडीज के दिग्गज, कहा ‘हमारे गेंदबाजों को इतना मत मारो’

Summary :

Brian Lara request to Yashasvi Jaiswal: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट पूरी तरह से यशस्वी जायसवाल के नाम रहा। भारतीय युवा बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की ऐसी खबर ली कि पूरा कैरिबियाई खेमा बेबस नजर आया। जायसवाल ने 175 रनों की शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मगर इसी बीच एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वेस्टइंडीज का एक महान बल्लेबाज उसके सामने अपने खिलाड़ियों के ऊपर रहम करने का आग्रह करते नजर आ रहे हैं। Brian Lara request to…

Brian Lara request to Yashasvi Jaiswal: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट पूरी तरह से यशस्वी जायसवाल के नाम रहा। भारतीय युवा बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की ऐसी खबर ली कि पूरा कैरिबियाई खेमा बेबस नजर आया। जायसवाल ने 175 रनों की शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मगर इसी बीच एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वेस्टइंडीज का एक महान बल्लेबाज उसके सामने अपने खिलाड़ियों के ऊपर रहम करने का आग्रह करते नजर आ रहे हैं।

Brian Lara request to Yashasvi Jaiswal: BCCI ने शेयर किया वीडियो

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

दरअसल, दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद एक मजेदार वाकिया देखने को मिला, जिसने माहौल को हल्का कर दिया। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज Brian Lara मैच के बाद मैदान पर जा रहे थे, तभी उनकी मुलाकात लौटते हुए यशस्वी जायसवाल से हो गई। जायसवाल ने उनसे पूछा, “सर, आप कैसे हैं?” जिस पर लारा मुस्कुराते हुए बोले, “मैं ठीक हूं, लेकिन हमारे गेंदबाजों को इतना मत मारो!” दोनों ने एक-दूसरे का मुस्कुराकर अभिवादन किया, और यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो खुद BCCI ने शेयर किया है।

 

जायसवाल ने दिखाया दम

आकड़ें बताते हैं कि Yashasvi Jaiswal अब सिर्फ उभरते सितारे नहीं, बल्कि भारतीय बल्लेबाजी का भविष्य बन चुके हैं। अहमदाबाद टेस्ट में रन न बना पाने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की है। 23 साल की उम्र में उनके पास पहले ही छह शतक, दो दोहरे शतक और बारह अर्धशतक हैं। उनकी तकनीक और मानसिक मजबूती उन्हें आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट का दिग्गज बना सकती है।

Brian Lara request to Yashasvi Jaiswal
Brian Lara request to Yashasvi Jaiswal

वेस्टइंडीज के खिलाफ जायसवाल की यह पारी उनके पुराने प्रदर्शन की याद दिलाती है। इसी टीम के खिलाफ उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 171 रन की धमाकेदार पारी से की थी। अब, जब उन्होंने दिल्ली में एक और विशाल स्कोर ठोका है।

Also Read: घमंड में चूर Pakistani गेंदबाज का बड़बोला बयान, Abhishek Sharma को 3 बॉल में आउट करने की खाई कसम

Rahul Singh Karki