बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर खान
की है. दोनों की लव स्टोरी फिल्म ‘टशन’ के सेट से आगे
बढ़ी थी और शादी पर आकर खत्म हुई। दोनों फिल्म इंडस्ट्री के लवेबल कपल मानें जाते
हैं। सैफ और बेबो अब दो प्यारे बेटों के माता-पिता हैं। उनके यह दोनों लिटिल
मंचकिन्स अभी से सोशल मीडिया स्टार हैं।
दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है अक्सर दोनों की वीडियो और फोटोज
इंटरनेट पर वायरल होती रहती है। तैमूर के जन्म के साथ ही वो सोशल मीडिया स्टार बन
गए थे अब उन्हीं की तरह उनके छोटे भाई बेबी जेह भी फैंस की दिलों की धड़कन बन चुके
हैं। बेबी जेह की फोटो ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी तरफ कर लिया है।
दरअसल, सैफ अली खान की बहन सबा
पटौदी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेबी जेह की एक प्यारी सी तस्वीर
फैंस के साथ साझा की है। जेह की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे है।
फोटो में छोटे नवाब का लुक इतना क्यूट है कि फैंस उस पर से अपनी नजर नहीं हटा पा
रहे है।
काला चश्मा लगाए जेह इतने ज्यादा क्यूट लग रहे है कि उन्हें देखकर किसी का भी
दिल पिघल सकता है। करीना-सैफ के लिटिल प्रिंस जेह ग्रे कलर की टीशर्ट में दिखाई दे
रहे हैं. टीशर्ट के ऊपर जेह ने बिब लगाया हुआ है, जिसपर लिखा है- ‘लिटिल सोल्जर’
सबा ने बेबी जेह की अनसीन फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘माई लिटिल सोल्जर’। फैंस खुद को छोटे
नवाब के इस काला चश्मा लुक की तारीफ करते नहीं रोक पा रहे है। एक फैन ने कमेंट में
माशाअल्लाह लिखते हुए कई सारे हार्ट इमोजी बनाई है। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा-
माई गॉड, क्यूटेस्ट पिक्चर. इस
फोटो ने मेरा दिन बना दिया।
बता दें कि सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी का इंस्टाग्राम हैंडल सैफ और बेबो के
फैंस के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। सबा हमेशा ही फैमली एल्बम से अनदेखी
तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती है उनका सोशल मीडिया हैंडल बर्थडे की तस्वीरों,
कमबैक और अनदेखी तस्वीरों से भरा हुआ है। वो
अक्सर ही अपने भाई सैफ और भाभी करीना और सभी बच्चों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा
करती रहती है जिन पर फैंस अपना बेशुमार प्यार भी लुटाते है।


Download Android App
Download iOS App


.jpg)





