टीवी जगत का मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ इस समय लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुका है। हर वीकेंड ये शो फैंस को जमकर गुदगुदाता है। ऐसे में शो को जनता प्यार देने से भी पीछे नहीं हटती है। वैसे कपिल के इस शो की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में जबरदस्त है। लेकिन जैसे ही शो के ऑफएयर होने की खबर आई तो फैंस के बीच मायूसी छा गई थी। पर हाल ही में उनके फैंस के लिए एक बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है।

क्या ऑफ एयर होगा शो?
मालूम हो पिछले दिनों शो को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि कपिल के ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रमोशन करने से इंकार कर दिया था तो इस वजह से लोगों ने शो को बॉयकॉट करने की मांग की। जिसके बाद मेकर्स ने इस शो को कुछ समय के लिए ऑफएयर करने का फैसला किया था।

लेकिन, इन सब बातों से हटकर फैंस के लिए खुशखबरी सामने यह आ रही है कि शो जैसे चल रहा है वैसे ही चलता रहेगा और शो के चाहने वालों को हंसी की डोज मिलती रहेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल शर्मा की टीम ने इन सभी बातों का खंडन कर दिया है और बताया की शो ऐसे ही चलता रहेगा। इन अफवाहों में कोई सच नहीं है कि शो को निलंबित किया जा रहा है। फिलहाल शो कि शूटिंग जारी है और यही नहीं इसको अप्रैल के आखिरी तक के लिए करके रखा गया है।

क्या था पूरा माजरा?
दरअसल, कुछ दिनों पहले कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो साझा करके खा था साल 2022 में अपने यूएस-कनाडा टूर के बारे में घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। जल्द ही आप सभी से मिलाना होगा। वहीं कपिल की इस पोस्ट के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शो जल्दी ही बंद हो जाएगा।

हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं है और न ही इस शो का प्रसारण बंद होगा। क्योंकि शो कि टीम कथित तौर पर उस समय के लिए एपिसोड का एक बैंक बना रही है, जिसे कपिल की गैर मौजूदगी में ऑन एयर किया जाएगा। सूत्र का कहना है कि हम एपिसोड बनाने का काम कर रहे हैं जो जून के महीने में ऑन एयर होगा, जब शो की कास्ट नहीने भर के लिए टूर पर जाएगी। उसके आस पास ही कपिल शर्मा ब्रेक ले सकते हैं और वो भी अभी कुछ पक्का नहीं है। बता दें, आखिरी बार कपिल शर्मा ने जनवरी साल 2021 में ब्रेक लिए था जब वह अपने दूसरे बच्चे के पिता बने थे।


Download Android App
Download iOS App



