संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का नाम पद्मावत करने के सेंसर बोर्ड के सुझाव को लेकर ट्विटर पर कई तरह की प्रतिक्रिया आयी हैं।
निर्देशक अनुभव सिन्हा ने लिखा है, तो भंसाली अब असल में एक पार्टी कर सकते हैं। जैसे कि व्हिस्की को व्हिस्का और वोदका को वोदकी कहकर पुकारा जाएगा। अपूर्व असरानी ने ट्वीट किया, अगर पैडमैन आई जोड़ ले, जो पद्मावत से हटा हुआ है तो वे उन्हें पद्मनी कह सकते हैं। अभिनेता प्रकाश राज ने ट्वीट किया, सीबीएफसी ने कहा है 26 कट के साथ पद्मावती होगी पद्मावत। आखिरकार, पद्मावती से कुछ काट ही लिया गया। शीर्षक से आई। ऐसी खबरें थी कि बोर्ड ने फिल्म में 26 कट लगाने का सुझाव दिया है लेकिन एक बयान में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) अध्यक्ष प्रसून जोशी ने साफ किया कि उन्होंने केवल शीर्षक बदलने सहित पांच बदलावों का सुझाव दिया है कट लगाने के लिए नहीं कहा है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



