Badshah Pledges To Comeback: सिंगर और रैपर बादशाह अपने एक सॉन्ग को लेकर मुसीबत मे फंस गए हैं. हरियाणा पुलिस अब उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर LOC जारी करने की तैयारी में हैं, जिससे वो देश छोड़कर न जा सकें. मामला उनके न्यू सॉन्ग टटीरी से जुड़ा है, इस सॉन्ग में कई विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर बवाल काफी बढ़ गया है. पंचकूला पुलिस ने उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की है, पुलिस ने बादशाह के न्यू सॉन्ग के वीडियो को सभी सोशल मीडिया से हटवाने के लिए नोटिस जारी किया है. साथ ही इस गाने को यूट्यूब से हटवा दिया गया है.
Tateeree Song Controversy: क्या बादशाह ने खुद के कमबैक के लिए बनाया था गाना?

लेकिन सवाल यहां ये खड़ा होता है कि आखिर बादशाह को ऐसा गाना बनाने की जरूरत ही क्या पड़ी? बादशाह जो कि बीते काफी समय से उनके कम्पेटीटर हनी सिंह के कमबैक को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं, अब उनका ही कमबैक होना मुश्किल होता दिखाई दे रहा है. क्योंकि काफी समय से बादशाह के आने वाले गानें उतने पॉपुलर नहीं हो रहे थे, जितने की पहले हुआ करते थे और शायद इसी वजह से उन्होंने ये सोचा कि एक ऐसा गाना बनाते है, जो कि लड़कियों को ऑबजैक्टिफाई करे. लेकिन उनको ये नहीं पता कि ऐसा करना उनके लिए खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा साबित होगा.
दोस्तों हम ये नहीं कह रहे है कि गाना बनाना गलत है, लेकिन हर किसी को ये पता तो होना चाहिए कि उनकी लिमिटेशन्स क्या है. या फिर कोई भी मुंह उठाकर समाज में महिलाओं को टारगेट करते हुए कुछ भी कह देगा. इस गानें की लिरिक्स में एक जगह बादशाह ने कहा है कि ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ इस तरह की बातें अगर गानों में नार्मल होने लग गई, तो फिर समाज में इनका क्या असर पड़ेगा ये तो भगवान ही जानें. आने वाले समय में फिर ऐसी बातें सोसाइटी में नार्मलाइज कर दी जाएंगी कि ये आम बोलचाल की भाषा है.
Badshah New Song Tateeree: बादशाह पर क्यों दर्ज हुई FIR?

अब बादशाह ने काफी समय बाद अपना कोई गाना हिट कराने के लिए अगर ये टैक्टिक्स खेली है, तो सच में ये काफी वाहियात हैं. बादशाह के खिलाफ पंचकूला के साइबर थाना सेक्टर-20 में भारतीय न्याय संहिता के तहत धारा 296 और इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट के धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस का कहना है कि वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है. साथ ही “बादशाला” जैसे शब्दों का प्रयोग कर के स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से पेश किया गया है. इसके साथ ही सॉन्ग में महिलाओं और लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल पाया गया है.
Badshah Pledges To Comeback: हरियाणा रोडवेज बस और सरकारी स्कूल के इस्तेमाल की जांच

जांच में पता चला है कि बादशाह के न्यू सॉन्ग वीडियो में जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज बस दिखाई गई है. पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या इसके लिए संबंधित विभाग से अनुमति ली गई थी या नहीं. अगर बिना अनुमति बस का इस्तेमाल सॉन्ग में पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120-बी के तहत भी कार्रवाई की जाएगी.
Badshah Pledges To Comeback: सरकारी स्कूल पर भी होगी कार्रवाई

सॉन्ग वीडियो में एक सरकारी स्कूल भी दिखाया गया है. इस बात की भी जांच हो रही है कि वहां शूटिंग के लिए क्या किसी अधिकारी से अनुमति ली गई थी या नहीं. अगर बिना अनुमति सरकारी स्कूल का इस्तेमाल गाने में पाया गया तो इस मामले में भी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. खैर बादशाह ने ऐसा गाना क्यों बनाया और इसके पीछे की असल वजह सिर्फ खुद का कमबैक था या कुछ और ये तो बादशाह ही बता पाएंगे. फिलहाल अभी इस मामले पर जांच चल रही है.


Download Android App
Download iOS App




