Must Watch OTT Movies On Womens Day: आज यानि कि वुमेंस डे के मौके पर पूरा देश महिलाओं के सम्मान में जश्न मना रहा है. लेकिन आज भी हमारे समाज में कई जगहों पर महिलाओं को सशक्त करने के लिए आवाज उठाई जाती हैं, जो कि आजादी के साथ साथ हमारे समाज की दूसरी छवि भी दिखाता है. ऐसे में हम आपके लिए महिलाओं के सशक्तिकरण पर बनी कुछ फिल्म लेकर आए हैं, जो कि आपको एक बार तो जरूर देखनी चाहिए.
1. MOM

फिल्म ‘मॉम’ एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन रवि उदयावर ने किया है. इस फिल्म में दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी लीड रोल निभाती नजर आई थी. ये कहानी एक मां की है, जो अपनी सौतेली बेटी के साथ हुई दरिंदगी के बाद उसे इंसाफ दिलाने के लिए खुद बदला लेने निकल पड़ती है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अक्षय खन्ना, साजल अली और अदनान सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में हैं और आप इसे घर बैठे ज़ी5 पर देख सकते हैं.
2. MRS.

फिल्म ‘मिसेज’ ने साल 2025 में आते ही धमाका कर दिया था, क्योंकि इसमें समाज की वो सच्चाई दिखाई गई थी. जिसे हम जानते हुए भी अनदेखा कर देते हैं. सान्या मल्होत्रा स्टारर इस फिल्म की कहानी में ये दिखाया गया है कि घर में महिलाएं कितनी जिम्मेदारियां निभाती हैं, लेकिन अक्सर उनकी मेहनत और भावनाओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है. यह 2021 की मलयालम फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ का हिंदी रीमेक है. फिल्म में सान्या एक नई-नई शादीशुदा महिला का किरदार निभाती हैं, जो घर की पुरानी सोच और परंपराओं के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश करती है. यह फिल्म भी आप ज़ी5 पर देख सकते हैं.
3. Laaptaa Ladies

फिल्म ‘लापता लेडीज’ एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसका निर्देशन किरण राव ने किया है. इस फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, छाया कदम और रवि किशन नजर आते हैं. कहानी दो नई-नई दुल्हनों की है, जो ट्रेन से अपने ससुराल जाते समय गलती से आपस में बदल जाती हैं और फिर वहीं से शुरू होती है मजेदार और दिलचस्प कहानी. यह फिल्म आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी.
4. Gunjan Saxena

फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल‘ एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसका निर्देशन शरण शर्मा ने किया है. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर भारतीय वायुसेना की पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाती हैं, जो युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरने वाली पहली महिला पायलटों में से एक थीं. फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं और इस फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं.


Download Android App
Download iOS App




