बाला साहेब ठाकरे की बाॅयोपिक फिल्म ठाकरे के फस्ट लुक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कई खुलासे किए। इस दौरान अभिनेता ने बाल ठाकरे से जुड़ी कुछ ऐसी बातें साझा की जो सिर्फ उनके बीच में ही थीं। अमिताभ ने कहा कि बाला साहेब एक परिवार की तरह थे और उनसे बेहद व्यक्तिगत संबंध थे।
इस दौरान अमिताभ ने कहा कि जब उनके जीवन का सबसे बुरा दौर चल रहा था तो उन्होंने ही उनकी मदद की थी। अमिताभ ने कहा कि जब सन् 1982 में फिल्म कुली के सेट पर शूटिंग के दौरान मैं बुरी तरह घायल हुआ था। उन्होंने मेरी जान बचाई। मुझे बेंगलुरू से मुंबई ले आया गया। उस वक्त काफी बारिश हो रही थी और कोई भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी।


Download Android App
Download iOS App



