करण जौहर बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता है उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं लेकिन कुछ मामलों में वह बिल्कुल अंजान हैं। खासकर प्यार मोहब्बत के मामले में। इस मामले में एक बार उन्होंने कैटरीना कैफ से सलाह लिया था। कैटरीना ने भी करण को बतौर लव गुरु अच्छे सलाह दिए थे। जिसका खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया है। करण इन दिनों 104.8 इश्क एफएम पर कॉलिंग करण नाम से शो की मेजबानी कर रहे हंै। इसके जरिए वह शो में हिस्सा लेने वालों के प्रेम संबंधी मुद्दों को हल करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं करण जौहर के इस शो के बारे में बात करने पर कैटरीना कहती हैं कि मुझे उनसे (करण) प्रेम संबंधों के मामले में सलाह लेने का मौका नहीं मिला बल्कि उन्होंने खुद मुझसे सलाह लिया है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



