सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस ओटीटी इन दिनों जबरदस्त फैंस का एंटरटेनमेंट करता दिखाई दे रहा है। इस शो में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे है। हर हफ्ते का एविक्शन और घर के अंदर चल रहे बवाल से हर कोई ये जाने को बेताब है कि आखिर शो के नेक्स्ट एपिसोड में क्या होगा।

से में सलमान खान का ये शो लोगो का पसंदीदा शो बना हुआ है। साथ ही मेकर्स इस शो से मिल रहे रिस्पांस को लेकर भी खुश है। वही लोगों के इस पसंदीदा शो को लेकर और शो को मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस को देखते हुए मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है, जिसने बिग बॉस ओटीटी 2 को देखने वाली ऑडियंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है। बता दे, सलामन खान के तीसरे वीकेंड के वार के दौरान इस शो की पॉपुलैरिटी के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि शो दो हफ्ते के लिए और एक्सटेंड होने वाला है।

एक्सटेंड हुए इस शो को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है शायद शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है और वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर खबरे है कि सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्ट्रेस आशिका भाटिया एक वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकती है। बता दे ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के घर में एंट्री करने वाली आशिका भाटिया सोशल मीडिया की काफी पॉपुलर पर्सनालिटी है साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पर्सनल सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके पार्टिसिपेशन का हिंट भी दिया है।
बता दे, सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट के जरिये इस बात की पुष्टि होती है कि आशिका भाटिया सीजन की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन सकती है और एक्ट्रेस ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ हाउस में अपनी ग्रैंड एंट्री करेंगी। वही रूमर्स के बीच आशिका ने सोशल मीडिया पर एक सीक्रेट पोस्ट शेयर किया है जिसमे उन्होंने लिखा- “जिंदगी में बिग बदलाव आने वाला है! कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहूंगी. दूसरी तरफ मिलते हैं” आशिका ने Big के बजाय ‘Bigg’ लिखा, जो बिग बॉस ओटीटी 2 में उनकी एंट्री का सिग्नल देता है।

बता दे, आशिका सोशल मीडिया के सबसे फेमस चेहरों में से एक है वही आशिका सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ साथ एक एक्ट्रेस भी है। बता दे, आशिका परवरिश – कुछ खट्टी कुछ मीठी में ‘गुणवंत कौर अहलूवालिया’ का रोल प्ले कर घर-घर फेमस हुई थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान खान की बहन की भूमिका से लाखों दिल जीते थे।

अब देखना होगा एक्सटेंड हुए शो बिग बॉस ओटीटी में आशिका वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री लेती है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



