लगातार फ्लॉप फिल्में बनी Akshay Kumar के लिए मुसीबत, इस वजह से घटी एक्टर की फीस?

Summary :

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार जल्द ही एक बार फिर परदे पर धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं। दअरसल अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ का टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था। जहां टीज़र को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिलते हुए भी देखा गया था।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार जल्द ही एक बार फिर परदे पर धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं। दअरसल अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म  ‘ओह माय गॉड-2’ का टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था। जहां टीज़र को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिलते हुए भी देखा गया था। ऐसे में इस फिल्म से अक्षय सहित उनके फैंस की भी काफी उम्मीदे जुड़ी हुई हैं। इसी बीच अब फिल्म से जुडी एक और लेटेस्ट न्यूज़ सुनने को मिल रही हैं। 
दरअसल रिपोर्ट्स की मानें लगातार फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह से अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म की फीस काफी हद तक घटा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक फिल्म के लिए खिलाड़ी जितना चार्ज करते हैं, उसकी आधी फीस उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ओह माय गॉड के लिए ली है। अक्षय कुमार की पिछले दो साल से लगातर फिल्में फ्लॉप जा रही हैं। जिसकी वजह से अब अक्षय के खाते में एक सुपरहिट फिल्म जाना बहुत ही जरूरी हो गया हैं। 

बता दे की सुपरस्टार अक्षय कुमार इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं, जो एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार खिलाड़ी कुमार एक फिल्म के लिए लगभग 50 से 100 करोड़ तक की फीस लेते थे, लेकिन लगातार फ्लॉप को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी फीस काफी घटा दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार ने ओह माय गॉड 2 के लिए लगभग 35 करोड़ तक फीस ली है। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी ने फिल्म के लिए लगभग 5 करोड़ और यामी गौतम ने 2- 3 करोड़ रुपए की फीस ली है । आपको बता दें कि इससे पहले भी ये खबर आ चुकी है कि पूजा एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘छोटे मियां बड़े मियां’ के लिए अक्षय ने अपनी फीस काफी हद तक घटाई थी।
हालांकि इस फिल्म से अक्षय कुमार के फैंस काफी ज्यादा उम्मीद लगाए हुए हैं। बता दे की इस फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था। जहां पहले पार्ट में अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। 
हालांकि ‘ओह माय गॉड’ के दूसरे पार्ट में फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के स्टारकास्ट तक में ढेरों बदलाव कर दिया गया हैं। ऐसे में अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं की क्या पहले पार्ट की तरह ही फिल्म का ये दूसरा पार्ट भी दर्शकों के बीच अपना रोमांच पैदा कर पाता है या नहीं। 

Desk Team