मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की खूबसूरती की तो दुनिया दीवानी हो चुकी है। खूबसूरती के जगत में तो मानुषी ने भरपूर नाम कमा लिया हैं। लेकिन अब अदाकारा अभिनय की दुनिया में भी नाम कमाने के लिए कदम आगे बढ़ा चुकी हैं। साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करके मानुषी ने ब्यूटी वर्ल्ड में अपना परचम लहराया था। वही अब मानुषी एक्शन किंग अक्षय कुमार के साथ ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज से फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं। इस फिल्म में मानुषी राजकुमारी संयोगिता के रॉयल किरदार को निभा रही हैं। लेकिन इस फिल्म से के मानुषी ब्यूटी वर्ल्ड की तरह ही बॉलीवुड के परछम लहरा पाएगी य अनहै एक बड़ा सवाल हैं।
क्या मानुषी बॉलीवुड में लहरा पाएगी परचम दरअसल मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के बाद मानुषी अपनी पहली ही फिल्म में राजकुमारी की भूमिका में दिखेंगी। अब आप जरा सोचिए जब एक मिस वर्ल्ड महारानी की भूमिका में नजर आएगी तो उसकी खुबसुरती में और चार चाँद नहीं लग जाएंगे। तो अब इसे किस्मत कहे या कुछ और यह तो नहीं पता, लेकिन राजकुमारी के लुक में मानुषी वाकई में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। और यही कारण हैं की उनके पिक्चर रिलीज़ होने के पहले ही दर्शक उनके लुक्स पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

मानुषी से पहले कई ब्यूटी वर्ल्ड की हसीनाओं ने बॉलीवुड में बनाई पहचान
वही ब्यूटी वर्ल्ड में शौहरत कमाने के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली मानुषी कोई पहली अदाकारा नहीं हैं बल्कि मानुषी से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा समेत कई हसीनाएं ब्यूटी वर्ल्ड से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं। कईयों को इस राह पर खूब कामयाबी भी मिली हैं। जिनमे प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राए का नाम भी शामिल हैं।
.jpg)
प्रियंका और ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में खूब लहराया परचम
1994 में मिस वर्ल्ड बनी ऐश्वर्या राय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऐश्वर्या के नाम बॉलीवुड की कई हिट फिल्में हैं. इनमें देवदास, गुरु, हम दिल दे चुके सनम समेत कई फिल्में शामिल हैं। वही ऐश्वर्या बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा चुकी हैं। जहां ऐश्वर्या ने हॉलीवुड की कई हिट फिल्मे दी हैं साथ ही विदेशो में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल की भी मेंबर हैं।

वही बात कर ले प्रियंका चोपड़ा की तो प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे होनहार और महान शख्सियत कही जाती हैं। वह अब ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, प्रियंका हर जगह अपना सिक्का जमा चुकी हैं। एक्टिंग, फैशन, बिजनेस हर चीज में प्रियंका अव्वल हैं. और ये कहना भी गलत नहीं होगा की वो अब तक की सबसे सक्सेसफुल मिस वर्ल्ड में से एक हैं।


Download Android App
Download iOS App



