बेस्ट फ्रेंड सारा अली खान और जाह्नवी कपूर बनीं को-स्टार्स, इस प्रोजेक्ट में साथ आएंगी नजर

Summary :

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सारा अली खान जिन्होंने हाल ही में कॉफ़ी विद करण सीजन 7 में कॉफी काउच शेयर किया था। अब एक दूसरे की को-एक्टर्स बन गई हैं, दोनों जल्द ही एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड में बहुत ही
कम ऐसा देखने को मिलता है जब दो अभिनेत्रियां एक दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हो।
बी-टाउन में दो एक्टर का दोस्त होना तो आम बात है लेकिन दो एक्ट्रेसेस कभी अच्छी दोस्त
नहीं हो सकती हैं लेकिन ये बात सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने गलत साबित कर दी
है। इन दोनों स्टारकिड्स ने साथ ही में बॉलीवुड डेब्यू किया था लेकिन आज दोनों एक
दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त है।

EXCLUSIVE: Sara Ali Khan and Janhvi Kapoor come together for Karan Johar's  Koffee with Karan 7 | PINKVILLA

हाल ही में दोनों की
बॉन्डिंग फिल्म मेकर करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी देखने को मिली थी। वहीं
अब दोनों के फैंस को ये जानकर काफी खुशी होने वाली है कि यह दोनों बेस्ट फ्रेंड
जल्द ही एक प्रोजेक्ट में साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आने वाली हैं। जाह्नवी
कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का हिंट दिया है।

जाह्नवी कपूर ने
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें जाह्नवी के साथ
उनकी खास दोस्त सारा अली खान कैमरे में पोज देती नजर आ रही हैं।
इसमें जान्हवी स्काईब्लू कलर के टॉप में नजर आ
रही हैं
, वहीं सारा अली खान ने
व्हाइट टॉप पहना हुआ है। फोटो में भी दोनों की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त लग रही है।

जाह्नवी ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ट्रेवल एडवेंचर, कॉफी डेट्स और अब
को-स्टार्स!
‘ धड़क फेम एक्ट्रेस के
कैप्शन से साफ है कि दोनों जल्द ही किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकती हैं।
हालांकि
, वह किस प्रोजेक्ट की बात कर रही हैं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस
फोटो पर सारा अली खान का भी रिएक्शन आया है, उन्होंने कॉमेंट करते हुए लिखा,
“दिस इज गोइंग टू बी फायर”

इस पोस्ट को अब तक 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं वहीं फैंस फोटो पर
प्यार लुटाने के साथ जमकर कॉमेंट भी कर रहे हैं। इस पोस्ट पर निर्देशक जोया अख्तर
ने दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा
, ‘इम्प्रेसिव।‘ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हम आप दोनों को साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।‘

Janhvi Kapoor and Sara Ali Khan in Kedarnath - Photo Gallery Tourism 2022 -  Famous Places, Things to Do in Janhvi Kapoor and Sara Ali Khan in Kedarnath  - Photo Gallery Uttarakhand

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली जल्द ही लक्ष्मण उटेकर की अनटाइटल्ड फिल्म
में दिखाई देंगी
, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल लीड रोल में नजर
आएंगे। वहीं जाह्नवी कपूर ने में अपनी आने वाली फिल्म
‘बावल‘ की शूटिंग पूरी की है, इस फिल्म में जाह्नवी के
साथ एक्टर वरुण धवन अहम किरदार में दिखने वाले हैं।

 

Desk Team