देश की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हर शो में जान फूंक देती हैं। वहीं, जबसे उनकी और हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी बनी है उनकी कॉमेडी का डोज़ भी डबल हो गया है। फैंस इस कपल को इतना पसंद करते है कि दोनों जब भी साथ में कोई शो करते हैं तो वो सुपरहिट हो जाता है। वहीं, अब भारती और हर्ष के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है। अब इन दोनों की किस्मत चमक उठी है।

दरअसल, अब भारती और हर्ष को करण जौहर का साथ मिला है। खबरों की मानें तो, करण जौहर ने भारती और हर्ष को अपनी एक फिल्म में अपना टैलेंट दिखाने का सुनेहरा मौका दे दिया है। जी हां, जल्द ही ये दोनों करण जौहर की एक अपकमिंग फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाते नज़र आने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए मेकर्स ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को कॉन्टेक्ट किया है। खुद भारती सिंह ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। भारती ने बताया कि वो ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ कैमियो करने जा रही हैं।

भारती ने कहा, “एक दिन अचानक मेरे पास करण जौहर की टीम की तरफ से एक कॉल आया। उनकी टीम ने मुझे बताया कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में एक ऐड आता है, और इसी ऐड के लिए वो मुझे और हर्ष को कास्ट करना चाहते हैं। हम दोनों फिल्म में कैमियो करने वाले हैं। करण जौहर के साथ काम करने में बड़ा मजा आया।”

इसका मतलब अब आलिया और रणबीर की एक्टिंग तो फिल्म में देखने को मिलेगी ही, साथ में भारती और हर्ष की कॉमेडी भी ऑडियंस को एंटरटेन करेगी। आपको बता दें, ये फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



