Laughter Queen भारती सिंह एक बार फिर बनेंगी माँ, फैंस को दी Good News!

Summary :

Bharti Singh Pregnancy Announcement: पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने एक बार फिर अपने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। बता दें, हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी दी है। इस गुड न्यूज के साथ भारती का पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया और फैंस समेत सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है। बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आई नज़र भारती (Bharti Singh) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटो शेयर की है, उसमें वे…

Bharti Singh Pregnancy Announcement: पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने एक बार फिर अपने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। बता दें, हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी दी है। इस गुड न्यूज के साथ भारती का पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया और फैंस समेत सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आई नज़र

भारती (Bharti Singh) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटो शेयर की है, उसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में हर्ष बड़ी ही प्यार से उनका बेबी बंप थामे हुए खड़े हैं और भारती के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही है। दोनों काफी खुश और एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कपल ने कैप्शन लिखा, “हम दोबारा से प्रेग्नेंट हैं।”

Bharti Singh

भारती चाहती है बेटी

भारती सिंह (Bharti Singh) ने पहले भी कई बार अपनी बेटी होने की इच्छा जाहिर की थी। 3 अप्रैल 2022 को भारती और हर्ष पहली बार माता-पिता बने थे, जब उनके घर बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ था। बेटे के जन्म के समय भी भारती ने कहा था कि उन्हें उम्मीद थी कि बेटी होगी। करीना कपूर के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वॉन्ट’ में भारती ने खुलकर कहा था कि उन्हें हमेशा एक बेटी की चाह रही है, ताकि उनके घर में ‘छोटी भारती’ की किलकारियां गूंजें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Siingh (@bharti.laughterqueen)

गणेश चतुर्थी मांगी ख़ास दुआ

हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर भारती और हर्ष ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया था। इसमें उन्होंने बप्पा से एक खास दुआ की थी। उन्होंने 1001 लड्डुओं से एक विशाल मोदक बनवाया और आरती के दौरान भारती ने बप्पा से कहा, “बप्पा, अबकी बार हमें बेटी देना।” फैंस को अब लगता है कि शायद बप्पा ने उनकी यह मनोकामना सुन ली है।

bharti singh pregnancy announcement

स्विट्जरलैंड में दी खुशखबरी

इस समय भारती सिंह (Bharti Singh) अपने परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। वहीं से उन्होंने यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने एक प्यारा-सा व्लॉग भी पोस्ट किया है, जिसका नाम रखा गया है “गोला बड़ा भाई बनने वाला है।” इस वीडियो में भारती और हर्ष बेहद खुश नजर आ रहे हैं, वहीं उनका बेटा लक्ष्य यानि गोला भी मस्ती करता दिखाई दे रहा है।

Harsh Limbachiyaa

बधाइयों की बौछार

जैसे ही भारती (Bharti Singh) की पोस्ट सोशल मीडिया पर आई, फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी जगत के सेलेब्स ने भी उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जो इस वक्त खुद भी प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा “बधाई हो माय गर्ल।” वहीं कई फैंस ने लिखा, “गोला अब बड़ा भाई बन गया।” भारती सिंह हमेशा से अपने खुशमिजाज स्वभाव और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। मां बनने की खबर से एक बार फिर उन्होंने अपने चाहने वालों के दिल जीत लिए हैं। फैंस अब उनकी प्रेग्नेंसी जर्नी के अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Jyoti Singh के सपोर्ट में Khesarilal Yadav ने Pawan Singh को सुनाई खरी-खोटी, कहा- कितना गिरोगे…

Yashika Jandwani